LPG cylinder price hike: एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर 250 रुपये हुआ महंगा, चेक करें नए दाम

By निधि अविनाश | Apr 01, 2022

1 अप्रैल से रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 250 रुपये से अधिक की बढ़ोतरी की गई है। शुक्रवार को दिल्ली में 19 किलो के गैस सिलेंडर की कीमत बढ़कर 2,253 रुपये हो गई है।बता दें कि, पिछले दो महीनों में, 19 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 346 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले 1 मार्च को 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर के रेट में 105 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी और फिर 22 मार्च को इसकी कीमत में 9 रुपये की कमी की गई थी। लेकिन राहत की बात यह है कि कीमतों में यह बढ़ोतरी घरेलू रसोई गैस सिलेंडर में नहीं, बल्कि कमर्शियल गैस सिलेंडर में हुई है।

प्रमुख खबरें

मेरा घर टूट रहा है... गोविंदा-कोमल रानी की चर्चा के बीच Sunita का छलका दर्द

UP वालों को कट्टे, गैंगवार और परिवारवाद वाले राज की याद दिलाकर सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा तय कर गये Amit Shah

UP Rojgar Mela: पीलीभीत में 2500 से अधिक पदों पर 28 सितंबर को लगेगा Mega Job Fair

Omar Abdullah ने J&K Assembly में चली अपने पिता वाली पुरानी चाल, BJP ने हाथ के हाथ दे दिया तगड़ा जवाब