मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता दुर्गेश शर्मा का कोरोना से निधन, कांग्रेस में शोक की लहर

By दिनेश शुक्ल | May 29, 2021

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता दुर्गेश शर्मा का निधन हो गया है। वे 55 वर्ष के थे, और कोरोना संक्रमित थे। दुर्गेश शर्मा का लंबे समय से भोपाल के एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां शनिवार दोपहर ईलाज के दौरान उनका निधन हो गया है। कांग्रेस नेता के निधन से पार्टी में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कमलनाथ सहित कांग्रेस मीडिया प्रभारी जीतू पटवारी व कांग्रेस नेताओं ने दुर्गेश शर्मा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी में आयोजित शोक सभा में कांग्रेस मीडिया उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता, विधायक पी.सी.शर्मा, युवा कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की। 

इसे भी पढ़ें: छेड़छाड़ से तंग आकर नाबालिग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, तीन पर केस दर्ज

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने दुर्गेश शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा ‘ मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता श्री दुर्गेश शर्मा के दुखद निधन का समाचार प्राप्त हुआ। वे सदैव पार्टी के प्रति समर्पित, संघर्षशील, सक्रिय व मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। उनका निधन कांग्रेस परिवार के लिये क्षति है। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान व पीछे परिजनों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करे।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर