मध्य प्रदेश सरकार शुरू करेगी पब्लिक हेल्थ इंस्टिट्यूट, चलाया जाएगा पिंक कैंपेन

By सुयश भट्ट | Jun 19, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार बीमारियों की रिसर्च के लिए पब्लिक हेल्थ इंस्टीट्यूट की स्थापना करने जा रही है। इस इंस्टीट्यूट में अलग-अलग बीमारियों पर रिसर्च किया जाएगा। इसकी जानकारी चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने दी। मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ चाय पर चर्चा हुई है। जिसमें मुख्यमंत्री को हमारे विभाग के कार्यो के बारे में अवगत कराया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं में कैंसर की बीमारी फैल रही है। और सामाजिक ताने-बाने के कारण महिलाएं बीमारी छुपा जाती हैं। सही समय पर इलाज नहीं मिलने पर यह बढ़ जाती है। इसे चलते सरकार पिंक कैम्पेन अभियान की शुरुआत कर रहीं है। इसके लिए डॉक्टरों की एक्सपर्ट की टीम बनाई जाएगी।

मंत्री सारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री 21 जून को सभी वर्गों को फ्री वैक्सीन देंगे। प्रदेश में 7 हज़ार सेंटर में 10 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान में सभी वर्गों को जोड़ो जा रहा है। वहीं, प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे ब्लैक फंगस पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने कहा कि सभी मरीजों को इलाज दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:सोशल मीडिया के जरिए लोगों को करते थे ब्लैकमेल, भोपाल पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार 

विश्वास सारंग ने सीवेज और नदियों में कोरोना संक्रमण पाए जाने पर कहा कि यह गंभीर विषय है। जब तक इस पर शोध नहीं हो जाता टिप्पणी करना सही नहीं है। दरअसल गुजरात की साबरमती नदी और दो झीलों के पानी में कोरोना के वायरस मिलने का मामला सामने आया था।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश से 22 सितंबर से विदा हो सकता है Monsoon, IMD ने दी जानकारी

Prayagraj में पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में मुठभेड़ के बाद 4 आरोपी गिरफ्तार

Shivraj Singh Chouhan ने किया Bihar Flood प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, हर संभव केंद्रीय मदद का भरोसा दिया

Gorakhpur में अंतर-राज्यीय अवैध हथियार गिरोह का पर्दाफाश, Goldy Brar गैंग से जुड़े व्यक्ति समेत 5 गिरफ्तार