भोपाल, इंदौर सहित पूरा मध्य प्रदेश कोरोना संक्रमण की चपेट में, मंगलवार को 12,727 मामले आए समाने

By दिनेश शुक्ल | Apr 20, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल और आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना का कहर जारी है। यहां 15 फरवरी के बाद से कोरोना के नये मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। जहाँ भोपाल में बीते 24 घंटों में कोरोना के 1694 नये मामले सामने आए है तो वही इंदौर में 1753 नये कोरोना संक्रमित मिले है, जबकि 8 मरीजों की मौत हुई है। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 92 हजार 768 और मृतकों की संख्या 1062 हो गई है। तो राजधानी भोपाल में कुल संक्रमित 71 हजार 967 हो गए है और 3 कोरोना मरीजों की मौत के बाद यहां कोरोना से मौत का आंकड़ा 682 तक पहुँच गया है।

 

इसे भी पढ़ें: उज्जैन में डॉक्टर की लापरवाही का मामला आया सामने, कोरोना पॉजिटिव बता कर लगा दिए इंजेक्शन, मौत के बाद रिपोर्ट बताई निगेटिव

तो प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले में दूसरे नम्बर पर चल रहे भोपाल में  1694,  तीसरे नम्बर पर ग्वालियर में 1061 और चौथे नम्बर पर जबलपुर में 874 कोरोना संक्रमित मरीजे मंगलवार को मिले है। हालंकि सरकारी आंकड़ों के अनुसार यहाँ कम मौते बताई जा रही है लेकिन इन शहरों में मौतों का आंकड़ा बताए गए सरकारी आंकड़े से कही अधिक बताया जा रहा है। पूरे प्रदेश में मंगलवार को कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 77 बताई गई है। जबकि जारी हुए हेल्थ बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 12 हजार 727  बताई गई है जिसे मिलाकर अब 4 लाख 33 हजार 704 कोरोना संक्रमित मरीज मध्य प्रदेश में पाए गए है। वही मृतको की संख्या 4 हजार  713 बताई गई है। 

प्रमुख खबरें

TMC MP Mahua Moitra पर नदिया में विरोध के दौरान अंडे फेंके गए

Climate Central विश्लेषण: भारत में 11.7 करोड़ लोगों ने झेली 30 दिन से अधिक खतरनाक गर्मी

Messi कार्यक्रम विवाद: Reporter TV के परिसरों पर Kerala SIT ने की तलाशी

Supreme Court ने दिव्यांग सैनिकों की Disability Pension पर केंद्र की 271 याचिकाएं खारिज कीं