सुनिश्चित करें कि 2022 के विधानसभा चुनावों में भाजपा उम्मीदवारों की जीत दर्ज हो-मुख्यमंत्री

By विजयेन्दर शर्मा | Jan 13, 2022

शिमला ।  मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां कसुम्पटी भाजपा मंडल के मंडल मिलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों का समुचित प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं से लाभान्वित हो सकें। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा मंडल के सभी पदाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि 2022 के विधानसभा चुनावों में भाजपा उम्मीदवारों की जीत दर्ज हो। उन्होंने कहा कि यह तभी सम्भव है जब आज से ही हम सभी लोग पूर्ण समर्पण भाव के साथ कार्य करना शुरू करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: सौहार्द एवं भाईचारे का प्रतीक लोहड़ी उत्सव

जय राम ठाकुर ने कहा कि भविष्य में कसुम्पटी मंडल में कम से कम दो कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश भरा जा सके। उन्होंने कहा कि कसुम्पटी मंडल शहरी क्षेत्र है इसलिए कार्यकर्ताओं को बेहतर समन्वय स्थापित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करना प्रत्येक कार्यकर्ता की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मंडल पदाधिकारी अपने संबंधित मंडल में चुनावों के दौरान पार्टी की जीत सुनिश्चत करें। 

इसे भी पढ़ें: परमवीर चक्र विजेता सोम नाथ शर्मा की प्रतिमा स्थापित करने के लिये 11 साल का लंबा इंतजार

मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं को लोगों के साथ सम्पर्क बनाए रखना चाहिए तभी पार्टी मजबूत होगी और जमीनी स्तर पर पार्टी का जनाधार बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि पूर्व में कई क्षेत्रों में भाजपा उम्मीदवार अपनी जमानत तक नहीं बचा सके, लेकिन आज पार्टी कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम और समर्पण भाव के कारण भाजपा ने प्रदेश के हर कोने में अपने जनाधार को बढ़ाया है। 

मंडल भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के दौरान कसुम्पटी मंडल ने लोगों को हर सम्भव सुविधा उपलब्ध करवाना सुनिश्चित किया। उन्होंने कहा कि मंडल की 36 पंचायतों में से भाजपा के 22 प्रधान  हैं।

इसे भी पढ़ें: लोहडी ..उत्तरी भारत में धूम धाम से मनाया जाता है यह त्योहार

इस अवसर पर सक्षम गुड़िया बोर्ड की उपाध्यक्ष रूपा शर्मा, कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र से 2017 के चुनावों में भाजपा उम्मीदवार विजय ज्योति सेन और मंडल के अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। मुख्यमंत्री के ओएसडी शिशु धर्मा, शिमला जिले के भाजपा अध्यक्ष रवि मेहता और क्षेत्र के अन्य वरिष्ठ नेता इस अवसर पर उपस्थित थे।

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश