मुंबई में एक व्यक्ति ने पत्नी की हत्या कर खुदकुशी की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 09, 2025

मुंबई के वर्ली में रविवार को 60 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर देशी पिस्तौल से अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह करीब छह बजे मध्य मुंबई के वर्ली स्थित सिद्धार्थ नगर इलाके की एक रिहायशी इमारत में हुई। उन्होंने बताया कि राजमनोहर नामपल्ली ने पहले अपनी 53 वर्षीय पत्नी लता को गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मार ली।

अधिकारी ने बताया कि नामपल्ली अपनी पत्नी, बेटे और बहू के साथ एक फ्लैट में रहता था। पिता-पुत्र के बीच अलग रहने को लेकर अक्सर झगड़े होते रहते थे। उन्होंने कहा कि पिता-पुत्र के बीच शराब के नशे में शनिवार को झगड़ा हुआ था और महिला ने अपने बेटे का पक्ष लिया था जिससे नामपल्ली अपनी पत्नी से नाराज़ था।

अधिकारी ने बताया कि रविवार सुबह वह उठा, देशी पिस्तौल निकाली और पत्नी को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। बेटा और बहू गोली चलने की आवाज़ सुनकर जागे और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Palghar जिले में हत्या के आरोपी पति-पत्नी 16 साल बाद Madhya Pradesh से गिरफ्तार

लंबे और घने बालों के लिए चमत्कार है कम नहीं यह नुस्खा! हेयर्स में अप्लाई करें नारियल तेल और प्याज का रस, पाएं मजबूत बाल

United States: ट्रंप ने ग्रीन कार्ड लॉटरी कार्यक्रम को स्थगित किया

Pete Davidson अब बन गए हैं डैडी कूल, Elsie Hewitt के साथ किया अपनी नन्ही परी का स्वागत