International Kissing Day 2022: Kiss करने के होते हैं कई तरीके, चाहनेवालों की फीलिंग जानने के लिए समझें इनका मतलब

By एकता | Jul 06, 2022

हर साल 6 जुलाई को इंटरनेशनल किसिंग डे मनाया जाता है। इस दिन को सेलिब्रेट करने का मकसद हेल्दी किसिंग और इसके फायदों के बारे में लोगों को जागरूक करना है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि, पार्टनर को किस करने से रिश्तों के साथ सेहत को भी कई जबरदस्त फायदे मिलते हैं। लेकिन आज हम आपको किस करने के फायदों के बारे में नहीं बल्कि इसके पीछे छुपे मतलब के बारे में बताएँगे, ताकि आप अपने चाहने वालों की भावनाओं को और अच्छे से समझ पाएं। जैसे प्यार जाहिर करने के कई तरीके होते हैं, ठीक वैसे ही किस भी अनेक प्रकार के होते हैं और इन्हें करने के कई तरीके होते हैं। दिलचस्प बात यह है कि किस करने के हर एक प्रकार और तरीके का अपना मतलब होता है। चलिए जानते हैं किस के प्रकार, तरीके और इनके मतलब।

 

इसे भी पढ़ें: प्रेमिका के साथ शारीरिक संबंध बनाना पड़ा भारी, दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत


माथे पर किस करना

अगर आपके चाहने वाले आपको माथे पर किस करते है तो इसका मतलब है कि वो आपकी बहुत ज्यादा फ़िक्र करते हैं। माथे पर किस करना गहरे और प्यारभरे रिश्ते को दर्शाता है। जिन लोगों के पार्टनर उनके माथे पर किस करते हैं उन्हें काफी लकी माना जाता है क्योंकि उनके पास जरूरत से ज्यादा देखभाल करने वाला व्यक्ति है।

 

इसे भी पढ़ें: World Kiss Day: लंबी उम्र और जवां स्किन चाहिए तो पार्टनर को रोज करें Kiss, किसिंग के ये फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप


हाथ पर किस करना

आपने हॉलीवुड मूवीज में लोगों को एक दूसरे के हाथ पर किस करते हुए देखा होगा। हाथ पर किस करने का मतलब होता है कि सामने वाला व्यक्ति आपका सम्मान करता है। तुर्की के घरों में यह परंपरा है। यहाँ के बच्चे अपने बड़ों या माता-पिता के हाथों पर किस कर उनका अभिवादन करते हैं और आशीर्वाद लेते हैं।

 

इसे भी पढ़ें: हल्दी-मेहँदी और फिर सात फेरे... कोलकाता में Gay कपल ने धूमधाम से की शादी, इंटरनेट पर वायरल हुई तस्वीरें


कान पर किस करना

आमतौर पर कपल्स एक दूसरे को कान पर किस करते हैं और इसे ईयरलोब किस कहते हैं। कान एक वीक पॉइंट माना जाता है और यहाँ किस करने से लोगों की कामेच्छा बढ़ती है, इसलिए ईयरलोब किस को काफी रोमांटिक माना जाता है।

 

इसे भी पढ़ें: Relationship Advice: रूठ गयी है पत्नी और मनाना हो गया है मुश्किल? इन आसान टिप्स से मिलेगी नाराजगी दूर करने में मदद


फ्लाइंग किस

जब आप किसी व्यक्ति को बिना छुए दूर से ही किस करने का इशारा करते हैं तो इसे फ्लाइंग किस कहा जाता है। आमतौर पर लोग अपने करीबी लोगों को गुड बाय, लव यू, मिस यू कहने के लिए भी फ्लाइंग किस का इस्तेमाल करते हैं।

 

इसे भी पढ़ें: बिस्तर पर अंतरंग होने से पहले रखें सुरक्षा का ध्यान, ऐसे करें अपने लिए सही कंडोम का चुनाव


होंठो पर किस करना

लोग अपने पार्टनर को प्यार करने के लिए इस किस का सहारा लेते हैं। यह किस सिर्फ कपल्स के बीच ही होता है और काफी रोमांटिक माना जाता है। इसके अलावा ज्यादातर लोग अपने प्राइवेट मूमेंट्स की शुरुआत इसी किस से करते हैं।

प्रमुख खबरें

China ने समुद्र में उतार दिया पहला सुपरकैरियर युद्धपोत फुजियान, क्या ये भारतीय विक्रांत के आगे टिक पाएगा?

LokSabha Elections 2024: तीसरे चरण में मुलायम कुनबे की होगी ‘अग्नि’ परीक्षा

IPL 2024: रुतुराज गायकवाड़ ने विराट कोहली से छीनी Orange cap, जसप्रीत बुमराह के सिर सजी पर्पल कैप

London Mayor Election: लंदन का मेयर कौन? आज भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला, सादिक खान को चुनौती दे रहे दिल्ली के तरुण गुलाटी