मार्क बाउचर मुंबई इंडियन्स के मुख्य कोच नियुक्त, माहेला जयवर्धने की लेंगे जगह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 16, 2022

मुंबई। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज मार्क बाउचर को आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सत्र के लिए मुंबई इंडियंस का कोच नियुक्त किया गया है। फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार को यह घोषणा की। यह 45 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर श्रीलंका के पूर्व कप्तान माहेला जयवर्धने का स्थान लेंगे जिन्हें फ्रेंचाइजी ने हाल में अपना वैश्विक प्रमुख नियुक्त किया था। बाउचर दक्षिण अफ्रीका की पुरुष राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच हैं। उन्होंने इस सप्ताह के शुरू में घोषणा की थी कि वह आगामी टी-20 विश्वकप के बाद अपना पद छोड़ देंगे। 

 

इसे भी पढ़ें: वीरेंद्र सहवाग बनाम कैलिस ‘चैरिटी’ मैच से होगा लीजेंड्स लीग क्रिकेट का आगाज


बाउचर ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा,‘‘ मुंबई इंडियंस का मुख्य कोच नियुक्त किया जाना सम्मान और सौभाग्य की बात है। मुंबई इंडियंस का इतिहास और उपलब्धियां उसे खेल जगत की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में शामिल करते हैं। मैं इस चुनौती के लिए तैयार हूं।’’ दुनिया के सबसे सफल विकेटकीपरों में से एक बाउचर के नाम पर टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक शिकार का रिकॉर्ड दर्ज है। बाउचर संन्यास लेने के बाद दक्षिण अफ्रीका की शीर्ष स्तर की क्रिकेट फ्रेंचाइजी टाइटंस के कोच बने थे। उनके रहते हुए टाइटंस ने पांच घरेलू खिताब जीते।

 

इसे भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया की उप कप्तान राचेल हेन्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया


 उन्हें 2019 में दक्षिण अफ्रीका का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था जहां उनके नाम पर टेस्ट मैचों में 11, वनडे में 12 और टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 23 जीत दर्ज हैं। रिलायंस जिओ के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा,‘‘ मुंबई इंडियंस में मार्क बाउचर का स्वागत करते हुए हमें खुशी हो रही है। मैदान के अंदर और बाहर उन्होंने अपनी विशेषज्ञता साबित की है और उम्मीद है कि वह मुंबई इंडियंस की विरासत को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाएंगे।

प्रमुख खबरें

ऑफलाइन Google Maps का जादू: बिना इंटरनेट के भी नेविगेट करें, ये है स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

Unnao Rape Case । कुलदीप सेंगर की जमानत पर संग्राम, पीड़िता ने फैसले को बताया काल, CBI जाएगी सुप्रीम कोर्ट

अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल का ग्रैंड टीजर जारी, इतने बड़े स्टार्स देखकर उड़े फैंस के होश!

Banaras Gangajal Facts: मोक्ष नगरी बनारस से गंगाजल लाने की मनाही क्यों, क्या है इसके पीछे का अनसुलझा रहस्य