ओरछा के श्रीराम राजा का विवाह महोत्सव कोरोना गाइडलाइन के अनुसार तीन दिन चलेगा श्रीराम विवाह महोत्सव

By दिनेश शुक्ल | Nov 28, 2020

टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भगवान श्रीरामराजा सरकार की नगरी ओरछा में हर साल की तरह इस साल भी तीन दिवसीय श्रीराम विवाह महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस बार महोत्सव में सभी कार्यक्रम कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित किये जाएंगे। दरअसल, जिला प्रशासन द्वारा कोविड- 19 के चलते श्रीराम विवाह महोत्सव मनाये जाने को लेकर नागरिकों के सुझाव लिये गए थे। सभी ने सामूहिक रूप से महोत्व मनाने पर सहमति व्यक्त की है।

इसे भी पढ़ें: दीपावली के बाद भोपाल में कोरोना का कहर जारी, अब तक 31,333 कोरोना संक्रमित मिले

इसके अलावा लोगों ने विवाह की पंगत, भण्डारा को किसी खुले मैदान या दो जगह श्रीरामराजा धर्मशाला एवं पर्यटक धर्मशाला में आयोजित करने का सुझाव दिया है। साथ ही लोगों ने श्रीराम विवाह की राछरी (बारात) का मार्ग आगे बाईपास तक बढ़ाये जाने का सुझाव दिया। तो वहीं यह सुझाव भी दिया गया कि कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की सहभागिता ली जाये, जिससे कार्यक्रम में प्रशासन की व्यवस्थाओं में सहयोग प्राप्त हो सके।

प्रमुख खबरें

PM Modi ने किशोरियों के स्वास्थ्य पर जोर दिया, आंगनवाड़ी केंद्रों में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान

ट्रेनें रोकने से देश का युवा नहीं थमेगा, Chirag Paswan ने विपक्ष के प्रदर्शन पर साधा निशाना

Team India कोच Gautam Gambhir के बार-बार बदलाव पर Shane Watson ने उठाए सवाल

Makhana Export को रफ्तार देगा Bihar, 2030-31 तक 30 हजार टन का लक्ष्य तय