शहीद लक्ष्मीकांत द्विवेदी का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

By दिनेश शुक्ल | Mar 05, 2021

भोपाल। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में शहीद हुए मध्य प्रदेश के रीवा जिले के ग्राम बरछा ककरहा के वीर सपूत लक्ष्मीकांत द्विवेदी का शुक्रवार को उनके गृह ग्राम में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की ओर से पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल ने शहीद को श्रद्धा सुमन अर्पित किये। उन्होंने शहीद के घर जाकर परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि शहीद के परिवार को मध्य प्रदेश सरकार की ओर से एक करोड़ रुपये की राशि, एक मकान तथा परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जायेगी।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में कोरोना के 457 मरीज मिले, इंदौर में सबसे अधिक 176 कोरोना संक्रमित मिले

सांसद जनार्दन मिश्र ने वीर सपूत को श्रद्धा सुमन अर्पित किये। उन्होंने कहा कि विन्ध्य के सपूत ने हम सबका मान बढ़ाया है। छोटी उम्र में उन्होंने भारत माता की सेवा में अपने प्राण न्यौछावर कर दिये हैं। उनके परिवार की पूरी देखरेख की जायेगी। शहीद द्विवेदी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए विधायक राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि हमें स्वर्गीय द्विवेदी के जाने का दुःख है, तो उनकी शहादत पर गर्व भी है। उन्होंने भारत माँ की सेवा में नक्सलियों से संघर्ष करते हुए अपने प्राणों का बलिदान किया है। विन्ध्य के सपूत का यह बलिदान सदैव याद रखा जायेगा। उनके परिवार को सरकार की ओर से हर संभव सहायता दी जायेगी।

प्रमुख खबरें

Riyadh के King Khalid Airport पर मिसाइल दागकर 12 लोगों की हत्या, 300 से ज्यादा घायल

Shardiya Navratri 2026: घटस्थापना का शुभ Muhurat और मां Shailputri की पूजन विधि

Delhi में इंटरनेट पाबंदी पर Omar Abdullah का तंज, बोले- नए J&K मॉडल में स्वागत है

Gurdwara Bangla Sahib में जूते पहनकर घुसने का झूठा Video फैलाने वालों पर Delhi Police दर्ज करेगी केस