इस फोटो से पता चला सोनाक्षी और आदित्य रॉय के डेटिंग का सच, वरुण बोले...

By हेमा पंत | Dec 14, 2018

नई दिल्ली। निर्माता करण जौहर की अपकमिंग फिल्म कलंक अगले साल बड़े पर्दे पर रिलीज हो जाएगी। इस फिल्म में माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, वरुण धवन, आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर जैसे बड़े सितारे अहम भूमिका में नजर आएंगे। लेकिन, अब इस फिल्म की एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर आदित्य रॉय कपूर सुर्खियों में बने हुए है।

इसे भी पढ़ें: नूर में सोनाक्षी सिन्हा नहीं दिखा पायीं कोई 'नूर'

फिल्म जगत में सोनाक्षी सिन्हा के निजी जिन्दगी की खबरें बड़ी तेजी से फैल रही है। वहीं, सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया। सोनाक्षी ने तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा- Mirror on the wall... सोनाक्षी ने पोस्ट शेयर ही किया था कि कुछ देर के बाद अभिनेता वरुण धवन तस्वीर में कमेंट करते हुए भाभी लिखते है। 

अब भला कोई कैसे किसी को भाभी कह सकता हैं। वरुण के इस कमेंट का सोनाक्षी ने क्या खूब जवाब दिया और लिखा- उफ क्या तुम चुप रहोगे। वरुण-सोनाक्षी के कमेंट के बाद मानो इंस्टाग्राम में कमेंट्स की बाढ़ आ गई हो और तो और फैंस तो तरह-तरह की अटकलें भी लगाने लगे। हालांकि, अफवाहों का बाजार इसलिए गर्म हुआ क्योंकि सोनाक्षी ने खुद एक बार कहा था कि वह आदित्य रॉय कपूर के साथ काम करने को लेकर बेहद उत्साहित है। वहीं, कॉफी विद करण में आलिया भट्ट ने कहा था कि सोनाक्षी को आदित्य रॉय कपूर को डेट करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: पंजाबी तड़के के साथ रिलीज हुआ दमदार ट्रेलर, इस बार हैप्पी चीन भाग जाएगी

अब आपके दिल में जरूर ये बात गूंज रही होगी कि सोनाक्षी पहले किसे डेट करती थी और क्या हुआ था जो अब फैंस आदित्य और सोनाक्षी को साथ देखना चाहते हैं। तो भई सोनाक्षी पहले सोहेल खान की पत्नी के भाई बंटी सचदेव को डेट कर रही थी और दोनों अपने रिलेशनशिप को लेकर चुप्पी साधे हुए थे। लेकिन, कुछ वक्त पहले ऐसी खबरें आईं थी कि दोनों का ब्रेकअप हो चुका है। 

प्रमुख खबरें

Messi event controversy के बाद बंगाल में खेल मंत्रालय की कमान संभालेंगी ममता बनर्जी

IPL 2026 नीलामी: यूपी के प्रशांत वीर पर CSK ने लगाया 14.20 करोड़ का बड़ा दांव

IPL 2026 नीलामी: कैमरन ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, KKR ने लगाए 25.20 करोड़

इंडसइंड बैंक में HDFC समूह की एंट्री, भारतीय रिज़र्व बैंक से 9.5% हिस्सेदारी की मंजूरी