MCD Election: खत्म हुआ दिल्ली में चुनावी प्रचार का शोर, 4 दिसंबर को वोटिंग, भाजपा और AAP में मुख्य मुकाबला

By अंकित सिंह | Dec 02, 2022

दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए आज प्रचार थम गया। दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए 4 दिसंबर को वोटिंग होनी है। परिसीमन के बाद दिल्ली में 250 वार्ड हैं। इन्हीं 250 वार्डों के लिए 4 दिसंबर को वोटिंग होगी। कुल मिलाकर देखें तो दिल्ली में मुख्य मुकाबला भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच में है। दोनों ओर से प्रचार में पूरी ताकत झोंकी गई। भाजपा के कई राज्यों के मुख्यमंत्री कई केंद्रीय मंत्री चुनावी प्रचार में अपनी ताकत दिखाई। तो वहीं अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया भी लगातार पार्टी के लिए प्रचार करते रहे। प्रचार में दोनों दलों की ओर से वार पलटवार का दौर भी देखने को मिला। हालांकि, कांग्रेस ने भी एमसीडी चुनाव में जबरदस्त तरीके से अपनी ताकत होती है। 

 

इसे भी पढ़ें: MCD Elections: प्रचार के आखिरी दिन केजरीवाल का बड़ा दांव, बोले- जब तक भाई जिंदा है, योगा होगा


दिल्ली नगर निगम पर पिछले 15 सालों से भाजपा का कब्जा है। यही कारण है कि पार्टी ने एक बार फिर से दिल्ली में नगर निगम पर अपना कब्जा जमाने के लिए प्रचार में पूरी ताकत दिखाई है। पार्टी की ओर से राजनाथ सिंह, शिवराज सिंह चौहान, पुष्कर सिंह धामी, पीयूष गोयल, अनुराग ठाकुर जैसे नेताओं ने प्रचार किया है। दिल्ली नगर निगम के चुनावी नतीजे 7 दिसंबर को आएंगे। आज अरविंद केजरीवाल ने व्यापारियों से बातचीत करते हुए साफ तौर पर कहा कि एमसीडी के अंदर तीन से चार महीनों बाद भ्रष्टाचार को पूरी तरीके से खत्म कर देंगे। उन्होंने भाजपा पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा। दूसरी ओर भाजपा की केंद्रीय मंत्री और दिल्ली से ही सांसद मीनाक्षी लेखी ने कहा कि जो लोग अपने आप को इमानदारी का प्रमाण देते हैं और दूसरों को बेईमान बताते हैं वह कितने बेईमान है, यह जनता को पता होना चाहिए। 

 

इसे भी पढ़ें: MCD Election 2022 के लिए चुनाव प्रचार समाप्त, अंतिम दिन BJP और AAP ने किये कई बड़े और नये वादे


भाजपा नेता ने कहा कि यह तो चोरी और सीनाजोरी वाली बात है, चोरी करके जेल में बैठे हैं और आराम फरमा रहे। नगर निगम चुनाव से पहले अलग-अलग वार्डों में पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करते हुये भाजपा नेताओं ने कहा कि नगर निकाय में अगर भाजपा सत्ता में आती है तो उनकी डबल इंजन सरकार राजधानी का सर्वांगीण विकास सुनिश्चत करेगी। आम आदमी पार्टी ने नगर निगम में भाजपा के 15 साल के कार्यकाल के दौरान कचरा कुप्रबंधन को लेकर पार्टी पर निशाना साधते हुये कहा कि भगवा पार्टी ने दिल्ली को कूड़े के तीन पहाड़ दिए हैं। आप ने यह भी आरोप लगाया है कि भाजपा के पास नगर निगम के 15 साल के कार्यकाल के दौरान दिखाने के लिये कुछ भी नहीं है, इसलिये यह पार्टी के खिलाफ झूठे आरोप लगा रही है।

प्रमुख खबरें

ऑफलाइन Google Maps का जादू: बिना इंटरनेट के भी नेविगेट करें, ये है स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

Unnao Rape Case । कुलदीप सेंगर की जमानत पर संग्राम, पीड़िता ने फैसले को बताया काल, CBI जाएगी सुप्रीम कोर्ट

अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल का ग्रैंड टीजर जारी, इतने बड़े स्टार्स देखकर उड़े फैंस के होश!

Banaras Gangajal Facts: मोक्ष नगरी बनारस से गंगाजल लाने की मनाही क्यों, क्या है इसके पीछे का अनसुलझा रहस्य