मेघालय की झांकी में महिला सहकारी समितियों, स्वयं-सहायता समूहों के योगदान का सम्मान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 26, 2022

नयी दिल्ली। गणतंत्र दिवस के अवसर पर यहां राजपथ पर आयोजित परेड में मेघालय की झांकी में बांस और बेंत के हस्तशिल्प के साथ-साथ लकडोंग हल्दी जैसे उत्पादों को लोकप्रिय बनाने में महिलाओं के नेतृत्व वाली सहकारी समितियों और स्वयं-सहायता समूहों के योगदान को दिखाया गया। झांकी के अगले हिस्से में बांस की टोकरी बुनती एक महिला और मेघालय के बांस और बेंत के कई उत्पादों को दर्शाया गया, जबकि झांकी के पिछले हिस्से में लकडोंग हल्दी की पारंपरिक खेती और प्रसंस्करण को दिखाया गया।

इसे भी पढ़ें: कल्याण सिंह और जनरल बिपिन रावत को दिया जाएगा पद्म विभूषण, 10 विदेशी नागरिक भी किए जाएंगे सम्मानित, यहां देखें पूरी फेहरिस्त

मेघालय के जैंतिया हिल्स क्षेत्र की उद्यमी महिलाओं द्वारा गठित सहकारी समितियों और स्वयं-सहायता समूहों के प्रयासों के कारण लकडोंग हल्दी ने भी वैश्विक प्रसिद्धि प्राप्त की। इस हल्दी में 7-12 प्रतिशत तक ‘करक्यूमिन सामग्री’ होती है। राज्य की झांकी में महिलाओं के नेतृत्व वाली सहकारी समितियों और स्वयं-सहायता समूहों द्वारा उत्पादों के आरंभ से लेकर आपूर्ति तक संचालित संपूर्ण श्रृंखला को दर्शाया गया। मेघालय के लिए इस वर्ष का गणतंत्र दिवस न केवल देश की स्वतंत्रता के 75 वर्ष बल्कि राज्य की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाने का भी अवसर था।

प्रमुख खबरें

Russia Parliamentary Election: ड्यूमा चुनाव संपन्न, United Russia की बढ़त के संकेत

Karnataka FDA ने फर्जी दवा गिरोह पर कसा शिकंजा, 16 विक्रेताओं के लाइसेंस किए रद्द

नेपाल के Mount Manaslu में हिमस्खलन से भारतीय मूल के जर्मन पर्वतारोही और शेरपा की मौत

PM Modi के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर Vadnagar और Varanasi के बीच दो बाइक रैलियां