महबूबा मुफ्ती ने भी बदली DP, अपने पिता और पीएम मोदी की फोटो लगाकर कहा- हमारा झंडा नहीं मिटा सकते

By अंकित सिंह | Aug 03, 2022

देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से लोगों से सोशल मीडिया पर अपनी डीपी में भारतीय तिरंगा को लगाने की अपील की गई है। भाजपा के साथ-साथ विपक्ष के कई नेताओं ने भी अपनी डीपी बदल ली है और वहां भारतीय झंडा दिखाई दे रहा है। इन सबके बीच पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष और जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भी ट्विटर अकाउंट पर अपना डिस्प्ले पिक्चर बदल लिया है। महबूबा मुफ्ती ने जो फोटो लगाई है उसमें उनके पिता मुफ्ती मोहम्मद सईद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं। लेकिन इस फोटो में एक और चीज है। दरअसल, इस फोटो में मोदी और मुफ्ती सईद के सामने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा तथा अब अमान्य हो चुका जम्मू कश्मीर का झंडा दिखाई दे रहा है।

इसे भी पढ़ें: PM मोदी ने भारतीयों से सोशल मीडिया पर DP बदलने की अपील की, राहुल ने हाथों में तिरंगा लिए नेहरू की तस्वीर लगाई

प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को प्रसारित अपने मन की बात कार्यक्रम में कहा था कि आजादी का अमृत महोत्सव जन आंदोलन का रूप ले चुका है। उन्होंने लोगों से दो से 15 अगस्त तक अपने सोशल मीडिया अकाउंट की डीपी पर तिरंगा लगाने का अनुरोध किया था। इससे पहले महबूबा मुफ्ती ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन पर ‘हर घर तिरंगा’ मुहिम के तहत लोगों को राष्ट्रीय ध्वज खरीदने के लिए ‘‘मजबूर’’ करने का आरोप लगाते हुए रविवार को कहा कि देशभक्ति स्वत: आती है और इसे थोपा नहीं जा सकता।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर