Relationship Tips: पीरियड्स के दौरान शारीरिक संबंध बनाते समय पुरुष बरते सावधानियां, नहीं तो झेलने पड़ेंगे ये नुकसान

By एकता | Nov 29, 2022

पीरियड्स में सेक्स करना चाहिए या नहीं? पीरियड्स में सेक्स करते हैं तो वह कितना सुरक्षित है? शारीरिक गतिविधियों में शामिल हर व्यक्ति के दिमाग में इस तरह के सवाल आना लाजमी है। पीरियड्स में सेक्स करने को लेकर कई तरह के भ्रम फैले हुए हैं। इस बारे में लोगों को या तो जानकारी नहीं है और अगर है तो वो आधी-अधूरी है। पीरियड्स कोई बीमारी नहीं है, ये महिलाओं में होने वाली एक नेचुरल प्रोसेस है, इसलिए इस दौरान शारीरिक संबंध बनाना पूरी तरह से सुरक्षित है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, पीरियड्स के दौरान सेक्स करना सुरक्षित है, लेकिन शारीरिक संबंध बनाने से होने वाली अन्य बीमारियों से बचने के लिए कपल को सावधानियां बरत लेनी चाहिए। पीरियड्स में सेक्स करने को लेकर अगर आपको भी किसी तरह की कोई कन्फ्यूजन या सवाल है तो आज के हमारे इस आर्टिकल को पढ़कर सब क्लियर हो जाएगा।

एक्सपर्ट के अनुसार, पीरियड्स में सेक्स करने से महिला और पुरुषों को एसटीआई का खतरा होता है। डॉक्टर ने बताया कि पीरियड के दौरान महिलाओं की वजाइना का पीएच बैलेंस असामान्य रहता है, इसलिए उन्हें बैक्टीरियल और वायरल इंफेक्शन हो सकता है। इंफेक्शन होने की स्थिति में अगर महिला शारीरिक सम्बन्ध बनाती है तो पुरुष पार्टनर को भी इंफेक्शन हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: Impress Your Crush: आपने भी कर दी अगर ये हरकतें तो क्रश पास आने की बजाय दूर भाग जाएगी

पीरियड ब्लड से पुरुषों को इंफेक्शन हो सकता है?

डॉक्टर ने बताया कि पीरियड ब्लड से पुरुषों को इंफेक्शन होने का खतरा नहीं होता है। लेकिन इस दौरान एसटीआई होने का खतरा बना रहता है, इसलिए पुरुषों को सेक्स के दौरान प्रोटेक्शन का इस्तेमाल करना चाहिए। इस दौरान महिलाएं अगर चाहें तो फीमेल कंडोम भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Relationship Advice: शारीरिक शोषण से ज्यादा खतरनाक होता है वर्बल एब्यूज, कहीं आप भी तो इसके शिकार नहीं?

STI के लक्षण

- शारीरिक संबंध बनाते समय असामान्य दर्द होना

- प्राइवेट पार्ट से दुर्गंध आना

- प्राइवेट पार्ट और उसके आसपास खुजली होना

- यूरिन के दौरान दर्द होना

प्रमुख खबरें

Gurugram में शादी का झांसा देकर इटली की महिला से 1000 यूरो की ठगी, FIR दर्ज

एशियाई खेलों के फाइनल में China से भिड़ेगी भारतीय महिला Hockey टीम

Rahul Gandhi Balaghat Visit: आदिवासी बच्चों की मौत पर पीड़ितों से मिलेंगे राहुल गांधी, BJP पर साधा निशाना

EVMs और SIR विवाद पर ECI के खिलाफ एकजुट हुआ INDIA गठबंधन, मुंबई में 4 अक्टूबर को बड़ा मार्च