Mercedes-Benz रिसर्च निमहंस को उपलब्ध कराएगी 25,000 पीसीआर टेस्ट किट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 28, 2020

बेंगलुरु। जर्मनी के डैमलर समूह की शोध इकाई मर्सडीज-बेंज रिसर्च एंड डेवलपमेंट इंडिया (एमबीआरडीआई) ने यहां राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं स्नायु विज्ञान संस्थान (निमहंस) को 25,000 पीसीआर (पॉलीमेरस चेन रिएक्शन) टेस्ट किट की आपूर्ति करने की मंगलवार को घोषणा की। एमबीआरडीआई जर्मनी के बाहर समूह की सबसे बडी शोध इकाई है। एमबीआरडीआई ने एक बयान में कहा कि निमहंस के माध्यम से कर्नाटक में भारतीय आर्युविज्ञान शोध परिषद (आईसीएमआर) से मान्यता प्राप्त केंद्रों को टेस्टिंग किट उपलब्ध करायी जाएगी।

बयान के मुताबिक निमहंस बेंगलूर शहर में कोविड-19 का नि:शुल्क परीक्षण कर रहा है। ऐसे में उनकी सहायता के लिए यह टेस्टिंग किट उपलब्ध करायी जा रही है। निमहंस को यह किट चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध करायी जाएंगी। इनकी खरीद आईसीएमआर से मान्यता प्राप्त आपूर्तिकर्ता से की गयी है। एमबीआरडीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनु साले ने कहा कि ज्यादा संख्या में लोगों की कोरोना वायरस जांच में मदद के लिए हमने इन्हें खरीदा है। एमबीआरडीआई की स्थापना 1996 में की गयी थी।

प्रमुख खबरें

Top 10 Breaking News 26 September 2026 | toxic liquor in Nagaland 19 people died | Nagpur-Mumbai Duranto Express | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Manipur में जबरन वसूली के आरोप में प्रतिबंधित संगठन के उग्रवादी समेत तीन गिरफ्तार

2027 वनडे वर्ल्ड कप मेरा आखिरी होगा, ट्रॉफी जीतने के लिए सब कुछ न्योछावर कर दूंगा, विराट कोहली का बड़ा ऐलान

West Bengal में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IPS और पुलिस अफसरों के तबादले