मर्केल ने ब्रेक्जिट सामाधान के लिए ब्रिटेन को दिया 31 अक्टूबर तक का समय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 23, 2019

द हेग। जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल ने बृहस्पतिवार को कहा कि ब्रिटेन के पास यूरोपीय संघ से अपनी निर्धारित रवानगी वाले दिन तक का समय है ताकि वह ब्रेक्जिट से बिना किसी सौदे के बाहर निकलने के कारण मचने वाली उथल-पुथल से बच सके। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने ब्रिटेन के लिए 30 दिन वाली समय-सीमा तय नहीं की है। 

समझा जाता है कि बुधवार को बर्लिन में ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के साथ मुलाकात के दौरान मर्केल ने आयरिश सीमा “बैकस्टॉप” के विवादित मुद्दे को सुलझाने के लिए 30 दिन का नियम सामने रखा।

इसे भी पढ़ें: ब्रिटिश प्रधानमंत्री करेंगे यूरोपीय देशों की राजधानियों का दौरा, ब्रेक्जिट पर होगी बातचीत

मर्केल ने द हेग में डच प्रधानमंत्री मार्क रुट के साथ संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मैंने कहा कि आप जो दो या तीन साल में करना चाह रहे हैं, वह आप 30 दिनों में कर सकते हैं या यूं कहें कि आप 31 अक्टूबर तक इसे कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह 30 दिन की बात नहीं थी बल्कि इस तथ्य की ओर इशारा करती है कि आप इसे कम समय में भी कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Jaipur Girls Trip Alert! मॉनसून में सहेलियों संग करें राजस्थान की इन शानदार जगहों का Road Trip

मर्दों की सोच साफ करने के चक्कर में Dettol ने खुद फैलाया ऐसा रायता, भड़क गए चीनी

खड़गे परिवार के ट्रस्ट ने हड़पी 100 करोड़ की जमीन? BJP ने लगाए बड़े आरोप, Karnataka में घमासान

Priyank Kharge का Tejasvi Surya पर पलटवार, बोले: पहले Acche Din का White Paper दिखाएं