मेक्सिको सीमा को बंद करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं: ट्रम्प

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 03, 2019

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प नेदेश में प्रवासियों के प्रवेश को रोकने के लिए कांग्रेस और मध्य अमेरिकी सरकारों को कठोर कदम उठाने की चेतावनी देते हुए मंगलवार को कहा कि वह अमेरिका-मेक्सिको सीमा को बंद करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। ट्रम्प ने कहा, ‘‘सीमा पर राष्ट्रीय आपत स्थिति है।’’

उन्होंने कहा कि अगर मेक्सिको ने अपने क्षेत्र से प्रवासियों को भेजना बंद नहीं किया और अगर कांग्रेस ने कोई कदम नहीं उठाया तो ‘‘सीमा पूरी तरह बंद कर दी जाएंगी।’’

इसे भी पढ़ें: मिशन शक्ति पर बोले चिदंबरम, नासमझ सरकार करती है अपनी रक्षा क्षमता का खुलासा

ट्रम्प ने कहा, ‘‘निश्चित तौर पर इसका देश की आर्थिक स्थित पर नकारात्मक प्रभाव होगा। व्यापार की तुलना में मेरे लिए सुरक्षा अधिक महत्वपूर्ण है।’’ राष्ट्रपति ने कहा कि डेमोक्रेट्स राजनीतिक कारणों से इन सुधारों को बाधित कर रहे हैं लेकिन वह इसे ‘‘45 मिनट में निपटा सकते हैं।’’

प्रमुख खबरें

PM Modi ने CWG 2026 Sports Heroes को दिया प्रोत्साहन, युवाओं में बढ़ेगा खेल का जुनून

फिर शुरू होगा कैश वाला जमाना! UPI पेमेंट पर आपको नहीं देना होगा चार्ज, लेकिन क्या मर्चेंट ट्रांजैक्शन का असर ग्राहकों पर पड़ सकता है?

Sarfaraz Khan की लंबे इंतज़ार के बाद Team India में एंट्री, Sri Lanka Test में दिखेंगे

Vidya Vahini Yojana से छात्राएं होंगी आत्मनिर्भर, CM Rekha Gupta ने बांटी Cycle, आसान हुई School की राह