मंत्री भूपेंद्र सिंह का दिल्ली दौरा, केंद्रीय मंत्रियों से करेंगे मुलाकात

By सुयश भट्ट | Sep 30, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में होने वाले उपचुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी मिलने के बाद मंत्री भूपेंद्र सिंह गुरुवार को दिल्ली दौरे पर जा रहे हैं। भूपेंद्र सिंह दिल्ली में केंद्रीय नेताओं से मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि मंत्री 1 अक्टूबर को सुबह 9.30 बजे कार्यक्रम में शामिल होंगे।

आपको बता दें कि पिछले उपचुनाव 28 में से 19 सीट जीताने वाले मंत्री भूपेंद्र सिंह पर बीजेपी आलाकमान ने एक बार फिर से भरोसा जताया है। बीजेपी ने भूपेंद्र सिंह को उपचुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी है। भूपेंद्र सिंह को 3 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट के उपचुनाव प्रबंधन का जिम्मा सौंपा है।

इसे भी पढ़ें:खंडवा में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने 2 नेताओं को बाटी जिम्मेदारी 

दरअसल ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीजेपी में आने के बाद हुए 28 सीटों पर उपचुनाव के भूपेंद्र सिंह प्रभारी भी थे। 28 सीटों पर हुए उपचुनाव में बीजेपी ने भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में 19 सीटों पर जीत हासिल की थी।  लिहाजा भूपेंद्र सिंह को फिर से उपचुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रमुख खबरें

Sawan Somwar Vrat Special: सावन में बनाएं भगवान शिव के लिए Sitaphal Basundi का भोग, जानें सात्विक Recipe की पूरी विधि

Iran के साथ युद्ध के बीच America का बड़ा कदम, डिफेंस कंपनियों को हथियारों का प्रोडक्शन बढ़ाने के निर्देश

Reality Show Alliance का सेलिब्रेशन: Sohail Khan के घर Salman Khan और कुणाल खेमू का दिखा खास अंदाज

Mahesh Babu Birthday: Rajamouli की Varanasi में Rudra लुक रिवील, Priyanka Chopra संग दिखेगा एक्टर का जलवा