मंत्री तुलसी सिलावट ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को बताया मुख्यमंत्री, बोले 15 दिन बाद करेंगे भूमि पूजन

By दिनेश शुक्ल | Jul 28, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार में मंत्री तुलसी सिलावट ने अपने विधानसभा क्षेत्र में एक सभा के दौरान  राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बता दिया। मंत्री तुसली सिलावट ने सभा में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नर्मदा का पानी इनके कंठ से पीएगे, इसी 15 दिन के अंदर आपका बेटा मुख्यमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी इसका भूमि पूजन करने आ रहे है। मंत्री सिलावट ने इससे पहले गैंगस्टर विकास दुबे एनकाउंटर पर मीडिया से बात करते हुए कहा था कि - देश के प्रधानमंत्री, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, ऐसे लोग समाज के लिए कलंक हैं। सरकार की जिम्मेदारी है कि ऐसे लोगों के साथ क्या करना है। जो यह घटना घटी है, वह हमारे समाज के लिए प्रेरणा भी है। जो ऐसे कृत्य करे, उसे सजा मिलनी चाहिए। हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद मंत्री ने इसे एडिटेड वीडियो बताया। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। इसे उन्होनें कांग्रेस की साजिश करार दिया था। 

इसे भी पढ़ें: भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बुधवार को संवाद करेंगे जेपी नड्डा

कांग्रेस छोड़ने के बाद राजनीतिक हलको में यह चर्चा थी कि ज्योतिरादित्य सिंधिया तुलसी सिलावट को कमलनाथ सरकार में उप मुख्यमंत्री बनवाना चाहते थे। तो वही भाजपा में शामिल होने के बाद भी दूसरे मंत्रिमंडल विस्तर के समय भी यही चर्चा रही कि सिंधिया तुसली सिलावट को उप मुख्यमंत्री बनवाने के लिए अडे हुए है जिसके बाद भाजपा से भी डॉ. नरोत्तम मिश्रा को शिवराज सरकार में उप मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। लेकिन यह सिर्फ राजनीतिक कयास ही साबित हुए। वही पिछले 18 दिनों में यह दूसरा मौका है जब मंत्री तुलसी सिलावट की जुबान एक बार फिर फिसली है और उन्होनें विवादास्पद बयान दिया है। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर