ISRO की महिला वैज्ञानिकों से संबंधित है फिल्म ‘मिशन मंगल’: अक्षय कुमार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 10, 2019

मुंबई। सुपरस्टार अक्षय कुमार ने अपनी आगामी फिल्म ‘मिशन मंगल’ के बारे में कहा है कि यह फिल्म इसरो की उन महिला वैज्ञानिकों की कहानियों को बयां करती है, जो अपने निजी जीवन और अंतरिक्ष एजेंसी के मंगल कार्यक्रम को लेकर अपनी प्रतिबद्धता के बीच बेहतरीन तालमेल बैठाती हैं।

इसे भी पढ़ें: महिला क्रिकेटर मिताली राज की बायोपिक में नजर आएंगी तापसी पन्नू

अक्षय के अलावा फिल्म में विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, तापसी पन्नू, कीर्ति कुल्हारी और नित्या मेनन शामिल हैं। उन्होंने बताया कि यह (मंगल अभियान) इसरो के उन 17 इंजीनियरों और वैज्ञानिकों की मेहनत का नतीजा है। इन महिला वैज्ञानिकों की इतनी सारी वास्तविक कहानियां सुनकर मुझे यह बड़ा अद्भुत लगा कैसे अपने घर को संभालने के साथ उन्होंने अपने काम को भी उतनी ही संजीदगी से निभाया।

इसे भी पढ़ें: मिशन मंगल के लिए तैयार अक्षय कुमार, 15 अगस्त को भरेंगे उड़ान!

अभिनेता ने कहा कि इस फिल्म के जरिये मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि वे कितनी महान हैं। यह फिल्म इन पांच लड़कियों विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, तापसी पन्नू, कीर्ति कुल्हारी और नित्या मेनन से जुड़ी है। यह उनकी कहानी है। ‘केप ऑफ गुड फिल्म्स’, ‘होप प्रोडक्शंस’ और ‘फॉक्स स्टार स्टूडियोज’ द्वारा निर्मित ‘मिशन मंगल’ इस साल 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है।

प्रमुख खबरें

GeM portal से रक्षा क्षेत्र की खरीद 1.35 लाख करोड़ रुपये पार, Piyush Goyal ने दी जानकारी

HD Kumaraswamy ने फ्लैश चार्जिंग Electric Bus प्रस्ताव की समीक्षा की

Tiger Shroff Durand Cup मैच में नहीं खेलेंगे, काम की प्रतिबद्धता बनी वजह

Rashtrapati Bhavan के एट होम समारोह में लावणी और गेड़ी नृत्य मुख्य आकर्षण होंगे