बसपा से कांग्रेस में आए विधायक पहुंचे दिल्ली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 30, 2021

राजस्थान में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से कांग्रेस में आए छह में से चार विधायक बुधवार रात दिल्ली पहुंचे। विधायक वाजिब अली ने विधायकों के दिल्ली जाने की पुष्टि की।

 

इसे भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ से कांग्रेस के कई विधायक एक बार फिर दिल्ली में, राज्य में चर्चा का दौर

 

राहुल गांधी सहित कांग्रेस आलाकमान से मुलाकात के सवाल पर वाजिब अली ने कहा कि अभी यह कहना जल्दबाजी होगा लेकिन दिल्ली आए हैं तो सभी विकल्प खुले हैं। वाजिब अली के साथ-साथ विधायक राजेंद्र गुढ़ा, लाखन सिंह और संदीप यादव दिल्‍ली पहुंचे हैं। वहीं, एक अन्य विधायक जोगेंद्र अवाना बृहस्पतिवार को दिल्ली जा सकते हैं। विधायक दीपचंद खेरिया तबीयत ठीक नहीं होने के कारण इनके साथ नहीं गए हैं।

उल्लेखनीय है कि संदीप यादव, वाजिब अली, दीपचंद खेरिया, लखन मीणा, जोगेंद्र अवाना और राजेंद्र गुढ़ा ने 2018 विधानसभा चुनाव बसपा के टिकट पर जीता था। ये सभी विधायक सितंबर 2019 में बसपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गये थे। इसे दल-बदल विरोधी कानून के तहत उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी गई है। उच्चतम न्यायालय ने हाल ही में इन विधायकों से इस मामले में अपना अंतिम जवाब दाखिल करने को कहा है।

इसे भी पढ़ें: बघेल ने किया ​मीडिया को लेकर ट्वीट, भाजपा ने कहा माफी मांगें मुख्यमंत्री

प्रमुख खबरें

बिश्केक में पुतिन से मिले पीएम मोदी, रूस-यूक्रेन संघर्ष को बातचीत से सुलझाने पर दिया जोर

कौशांबी पटाखा फैक्टरी विस्फोट में 11 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख और किया मुआवजे का ऐलान

पाकिस्तान के नारोवाल में गिराया गया सदी पुराना हिंदू मंदिर

बिश्केक में ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान से मिले पीएम मोदी, पश्चिम एशिया में शांति का किया समर्थन