टीएमसी ने लगाया भाजपा पर आरोप, पश्चिम बंगाल के किसानों को गुमराह कर रही है मोदी सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 25, 2020

कोलकाता।  तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने शुक्रवार को केन्द्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह बार बार यह कहकर पश्चिम बंगाल के किसानों को गुमराह कर रही है कि राज्य सरकार ने उन्हें प्रधानमंत्री किसान निधि सम्मान योजना के तहत नकदी लाभों से वंचित किया है। तृणमूल सांसद सौगत रॉय ने शुक्रवार को यहां पत्रकारों से कहा, भाजपा बार-बार कह रही है कि पश्चिम बंगाल के किसानों को इस योजना के तहत मिलने वाले नकदी लाभों से वंचित किया जा रहा है। यह सही नहीं है।

इसे भी पढ़ें: क्वारंटीन के बाद अफगानिस्तान के जहीर खान खेलेंगे बिग बैश टी20 लीग का पहला मैच

उन्होंने कहा कि इससे बाजार में आलू और प्याज के दाम बढ़ रहे हैं, जिन्हें संभालना राज्य सरकार के लिये मुश्किल हो रहा है। रॉय ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार ने अपनी कृषक बंधु योजना के तहत राज्य के किसानों को 2,642 करोड़ रुपये दिए हैं और कृषि क्षेत्र में बजटीय आवंटन पांच गुना बढ़ा है। इससे पहले दिन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नौ करोड़ किसान परिवारों को 18,000 करोड़ रुपये प्रदान किये थे।

प्रमुख खबरें

Burhan Wani को शहीद बताने पर भड़की VHP, पीडीपी नेता अब्दुल कबीर के निष्कासन की मांग

Love Series Review | डेटिंग ऐप्स और आधुनिक रिश्तों पर आधारित नई तमिल सीरीज़ लव में क्या है खास और कहां रह गई कमी?

BMW Group India ने घोषित किए Golf Cup विजेता, South Africa में खेलेंगे

R K Narayan Birth Anniversary: अंग्रेजी के प्रसिद्ध साहित्यकार थे R K Narayan, अंग्रेजी में हो गए थे फेल