प्रोटोकॉल तोड़ने में मोदी ने इमरान से प्रतिस्पर्धा की, कूटनीतिक विफलता पर जवाब दें: कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 20, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने सऊदी अरब के युवराज (वली अहद) मोहम्मद बिन सलमान का प्रोटोकॉल से इतर जाकर स्वागत किए जाने को लेकर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला और आरोप लगाया कि प्रोटोकॉल तोड़ने में मोदी तो मानो पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ, जैसे प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। पार्टी ने आतंकी मसूद अजहर और जैश-ए-मोहम्मद पर प्रतिबंध के संदर्भ में सऊदी अरब का समर्थन नहीं मिलने को प्रधानमंत्री मोदी की ‘कूटनीतिक विफलता’ भी करार दिया और कहा कि इस पर प्रधानमंत्री को देश की जनता को जवाब देना चाहिए।

यह भी पढ़ें: महबूबा मुफ्ती पर भड़के गिरिराज, बोले- भारत का खाकर पाकिस्तान की ना गाएं

उन्होंने कहा, ‘‘सच्चाई यह है कि पुलवामा में हुए जघन्य आतंकी हमले के बाद सऊदी अरब के युवराज ने पाकिस्तान का दौरा किया और मसूद अजहर को प्रतिबंधित करने तथा जैश-ए-मोहम्मद को आतंकी संगठन घोषित करने का समर्थन करने से इनकार किया।’’ शर्मा ने आरोप लगाया कि यह स्पष्ट रूप से कूटनीतिक विफलता है जिसके लिए प्रधानमंत्री को देश को जवाब देना चाहिए।

प्रमुख खबरें

UP International Trade Show में बोले Amit Shah: भयमुक्त उत्तर प्रदेश अब बना निवेश का केंद्र

Supreme Court में CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ याचिका, SIR फैसलों पर कार्रवाई की मांग

संशोधित Model BIT को जल्द मिलेगी Cabinet की मंजूरी, मसौदा नोट तैयार

Asian Games Canoeing में भारत पदक से चूका, Kayak Teams फाइनल में पिछड़ीं