शाह ने की मोदी की तारीफ, बोले- PM ने लोगों को देश की लोकतांत्रिक प्रणाली में दिलाया विश्वास

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 04, 2019

अहमदाबाद। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को यहां कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में फिर से लोगों का विश्वास कायम किया। शाह ने यहां कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया और केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली राजग सरकार की वापसी का श्रेय गुजरात के मुख्यमंत्री बनने के समय से ही मोदी द्वारा किये गए कठिन परिश्रम को दिया। उन्होंने कहा कि जब लोगों का कांग्रेस के नेतृत्व वाली तत्कालीन सरकारों से विश्वास खत्म हो रहा था तब मोदी ने बहुदलीय लोकतांत्रिक प्रणाली में लोगों का विश्वास बहाल करने में मदद की। 

इसे भी पढ़ें: भाजपा कार्यकर्ता गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर निकालेंगे पदयात्रा: शाह

शाह ने अहमदाबाद नगर निगम के एक कार्यक्रम में भाजपा समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि नरेंद्र भाई दो बार प्रधानमंत्री बने यह गुजरात के लिये गर्व की बात है। लेकिन यह 2001 से अब दुबारा उनकी सरकार बनने तक लगातार किये गए कठिन परिश्रम का नतीजा है। उन्होंने मोदी जब मुख्यमंत्री थे तब पार्टी कार्यकर्ताओं को दिये गए संबोधन को भी याद किया। शाह ने कहा कि नरेंद्रभाई ने कहा था (पार्टी कार्यकर्ताओं से) लोगों का बहुदलीय प्रणाली से विश्वास उठ चुका है। लोग यह नहीं मान रहे थे कि बहुदलीय व्यवस्था में कुछ अच्छा हो सकता है, उन्हें बिजली मिल सकती है, शौचालय, स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकती हैं...बहुसंख्य लोगों को यह सुविधाएं मिलती नजर नहीं आ रही थीं।

इसे भी पढ़ें: शाह के साथ मुलाकात के बाद पटनायक ने कहा- हौज काजी में हालात सामान्य

शाह ने कहा कि मोदी ने तब कहा था कि सिर्फ विकसित गुजरात ही काफी नहीं है बल्कि हमें गुजरात से (शुरू कर) लोगों का भरोसा लोकतंत्र में फिर से स्थापित करना होगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी ने अपने प्रदर्शन और नीतियों की बदौलत प्रचंड बहुमत से सत्ता में वापसी कर सियासी पंडितों को गलत साबित कर दिया। उन्होंने कहा कि इसी का नतीजा है कि 50 करोड़ गरीब लोगों ने लोकतंत्र में अपना विश्वास व्यक्त किया।

प्रमुख खबरें

प्याज 116% महंगा होने से Food Inflation 8.94% पर पहुंची, आम बजट पर पड़ा असर

Ola Electric का शुद्ध घाटा दूसरी तिमाही में घटकर हुआ 362 करोड़ रुपये

मेलोनी ने लिया योगी एक्शन तो बम से उड़ाने टूट पड़े कट्टरपंथी, भयंकर बवाल शुरू

Horoscope 12 November 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल