PM Modi Meet Muhammad Yunus: साथ किया डिनर, अब टकराव दूर करने की बारी, थाईलैंड में PM मोदी से मिले मोहम्मद यूनुस

By अभिनय आकाश | Apr 04, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिम्सटेक सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए बैंकॉक में हैं और वहां उनकी बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस से मुलाकात हुई है। गौरतलब है कि यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब मोहम्मद यूनुस ने भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को लेकर भड़काऊ टिप्पणी की थी। पिछले साल शेख हसीना के पतन के बाद सत्ता में आई नई यूनुस सरकार अब अपने सबसे करीबी पड़ोसी को बांग्लादेश से दूर रखने के लिए चीन से मदद की उम्मीद कर रही है। यही वजह है कि यूनुस ने न सिर्फ पूर्वोत्तर राज्यों को लैंडलॉक्ड इलाका बताया, बल्कि चीन को भारत के चिकन नेक (सिलीगुड़ी कॉरिडोर) तक पहुंच की पेशकश भी की। 

इसे भी पढ़ें: Shaurya Path: Bangladesh-China Relation, Nepal Situation, Russia-Ukraine War और US-Iran Tension संबंधी मुद्दों पर Brigadier Tripathi से वार्ता

चटगाँव भारत के लिए क्यों महत्वपूर्ण है?

इस क्षेत्र में चीन की मौजूदगी चिकन नेक को और भी अधिक असुरक्षित बना सकती है। चटगाँव एक बंदरगाह है जो भारत को बांग्लादेश के मुकाबले रणनीतिक रूप से बेहतर बनाता है। भारत ने त्रिपुरा को चटगाँव बंदरगाह से जोड़ने के लिए पहले ही बुनियादी ढाँचा विकसित कर लिया है। चटगाँव बंदरगाह पूर्वोत्तर क्षेत्र, खासकर दक्षिणी असम, त्रिपुरा, मणिपुर और मिज़ोरम के लिए कम दूरी के कारण अधिक व्यवहार्य विकल्प है। चटगाँव बंदरगाह को अगरतला से जोड़ने वाले मार्ग सिलीगुड़ी गलियारे की तुलना में किफायती हैं। 

प्रमुख खबरें

महिला टी20 एशिया कप में भारत की शानदार शुरुआत, थाईलैंड को 94 रन से हराया

नेपाल बाढ़: गंडक नदी से कुशीनगर में 13 शव बरामद, जिले के चार कर्मचारी लापता

महिला टी20 एशिया कप: भारत ने थाईलैंड को 94 रन से हराया, दीप्ति और शेफाली चमकीं

असम में बुनियादी ढांचे के विकास पर 50,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी राज्य सरकार