कृषि कानूनों के विरोध में MP कांग्रेस विधायक दल ने मौन धरना दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 28, 2020

भोपाल। केन्द्र के तीन नये कृषि कानूनों के विरोध में मध्यप्रदेश कांग्रेस विधायक दल ने सोमवार को यहां प्रदेश विधानसभा परिसर स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष सांकेतिक मौन धरना दिया। मध्यप्रदेश कांग्रेस के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने बताया, ‘‘केन्द्र सरकार के नये तीन कृषि कानूनों और किसान आंदोलन के समर्थन में सोमवार को मध्यप्रदेश कांग्रेस विधायक दल ने नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में विधानसभा परिसर स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष सांकेतिक मौन धरना दिया।’’ 

इसे भी पढ़ें: मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 946 नए मामले, 18 मरीजों की मौत

उन्होंने कहा कि इस मौन धरने के दौरान कांग्रेस विधायकों ने हाथों में ट्रैक्टर के खिलौने ले रखे थे। उन्होंने कहा कि धरने के पहले कमलनाथ ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। सलूजा ने बताया कि किसानों के समर्थन में कांग्रेस का आंदोलन सतत जारी रहेगा। कांग्रेस किसानों के हर संघर्ष में उनके साथ है।

प्रमुख खबरें

Uttar Pradesh: नाबालिग सौतेली बेटी से दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Gautam Buddha Nagar में धारा 163 लागू, नव वर्ष पर सुरक्षा के मद्देनजर तैनात होगा भारी पुलिस बल

Germany के एक बैंक में लाखों यूरो की संपत्ति की चोरी

Delhi Airport पर एक यात्री की जींस के अंदर छिपाकर रखा गया लगभग 200 ग्राम सोना जब्त