MP सरकार दे सकती है कोरोना कर्फ्यू में छूट,बदले जा सकते हैं कई नियम

By सुयश भट्ट | Jul 05, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना अब काबू में है। प्रदेश सरकार कुछ दिनों में नाइट कर्फ्यू हटाने और शादी में मेहमानों की संख्या बढ़ाने पर फैसला कर सकती है। फिलहाल रात 11 से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहता है वहीं शादी समारोह में मेहमानों की संख्या 50  है। बता दें कि प्रदेश में कोरोना काबू में आने के बाद सरकार 1 जून से धीरे-धीरे छूट बढ़ा रही है। 2 जुलाई को सरकार ने गांवों में सारी पाबंदियां हटा दी थीं, जबकि शहरों में नाइट कर्फ्यू को कम करते हुए रात 11 से सुबह 6 बजे तक कर दिया था।

इसे भी पढ़ें:मध्य प्रदेश में नहीं रहेगा रविवार को लॉकडाउन, CM शिवराज ने ट्वीट कर दी जानकारी  

फिलहाल यह है पाबंदियां

  1. नाइट कर्फ्यू रात 11 से सुबह 6 बजे तक लागू है।
  2. शादी समारोह में मेहमानों की संख्या 50 एवं शवयात्रा में 20 से अधिक लोग शामिल नहीं होंगे।
  3. सिनेमा हॉल, स्विमिंग पूल एवं कोचिंग क्लासेस बंद रहेंगे।
  4. धरना-प्रदर्शन, रैली पर रोक लगी हुई है।
  5. रात 8 बजे तक बाजार, शॉपिंग मॉल खुले रखे जा सकते हैं।
  6. होटल-रेस्टोरेंट को रात 10 बजे तक खोलने की छूट है।

प्रमुख खबरें

CM Arvind Kejriwal की पत्नी को नहीं मिली मुलाकात की इजाजत, आतिशी कुछ देर में करेंगी मुलाकात

Vastu Tips: अगर आपके घर में भी सीढ़ियों के नीचे टॉयलेट बना है, तो जान लें इसके हानिकारक परिणाम

जापान की सत्तारूढ़ पार्टी को उपचुनाव में तीनों सीटों पर शिकस्त मिलने के आसार

TMKOC | Gurucharan Singh Missing Case | लापता गुरुचरण सिंह जल्द करने वाले थे शादी, आर्थिक तंगी का कर रहे थे सामना, रिपोर्ट