MP के गुना मुठभेड़ के बाद एक्शन में सरकार, आरोपितों के घरों पर चला 'मामा का बुलडोजर'

By अनुराग गुप्ता | May 14, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के गुना में शनिवार तड़के शिकारियों द्वारा की गई गोलीबारी में 3 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। जिसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक की और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसी बीच खबर सामने आ रही है कि घटना से जुड़े कुछ आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है और आरोपियों के घरों पर मामा का बुलडोजर चल रहा है। 

इसे भी पढ़ें: UP के बाद अब मध्य प्रदेश के मदरसों में भी राष्ट्रगान होगा अनिवार्य? नरोत्तम मिश्रा ने दिए संकेत 

IG का किया तबादला

इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री चौहान ने एक उच्चस्तरीय बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री चौहान ने शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपए की सहायता राशि और सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया। इसके साथ ही उन्होंने घटनास्थल पर देरी से पहुंचने वाले ग्वालियर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) अनिल शर्मा का तबादला कर दिया है।

प्रमुख खबरें

बंगाल के लिए ऐतिहासिक सवेरा, ‘सोनार बांग्ला’ के दिन शुरू हो गए हैं : शुभेंदु अधिकारी

Prabhasakshi NewsRoom: हाँ Operation Sindoor के दौरान दी थी Pakistan को मदद, China ने पहली बार खुलकर स्वीकारा

Bengal CM Oath Ceremony | पश्चिम बंगाल में नए युग का आगाज: सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, ब्रिगेड परेड ग्राउंड में उमड़ा जनसैलाब

क्या Dhurandhar: The Revenge Netflix पर Raw and Undekha Version में आ रही है? यहाँ जानें पूरा सच