‘‘काले’’ कानूनों को निरस्त करना सही दिशा में उठाया गया कदम, एमएसपी बड़ा मुद्दा : सिद्धू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 20, 2021

चंडीगढ|  पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तीन कृषि कानूनों को निरस्त किए जाने की घोषणा को ‘‘सही दिशा में उठाया गया कदम’’ करार दिया। उन्होंने यह भी कहा, ‘‘किसानों के बलिदान का लाभ मिला है।’’

इसे भी पढ़ें: कृषि कानूनों की वापसी की घोषणा प्रधानमंत्री की संवेदनशीलता का परिचायक: बाबूलाल मरांडी

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘एमएसपी कृषि कानूनों से बड़ा मुद्दा है, यह भारतीय कृषकों की जीवनरेखा है... यदि केंद्र सरकार वाकई किसानों की आय दोगुणा करने या स्वामीनाथन रिपोर्ट के सी2 फार्मूले को स्वीकार करने के अपने वादे को पूरा करना चाहती है तो उसे यह मांग स्वीकार करनी चाहिए।’’

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने के निर्णय की घोषणा करते हुए कहा कि संसद के आगामी सत्र में इसके लिए समुचित विधायी उपाय किए जाएंगे।

सैकड़ों किसान दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर इन तीनों कृषि कानूनों को निरस्त किए जाने की मांग पर नंवबर 2020 से धरना पर बैठे थे।

इसे भी पढ़ें: सरकार को कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए किस चीज ने प्रेरित किया, यह स्पष्ट नहीं है : मिश्रा

प्रमुख खबरें

Ladakh में ग्राम प्रधानों का मानदेय बढ़कर हुआ 5000 रुपये, 10 साल बाद 233 प्रतिशत इजाफा

जनता के पैसे का एक-एक पैसा गुणवत्तापूर्ण कार्य में लगे, विकास के साथ गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं: सिंधिया

स्टार्टअप के लिए 2 लाख तो PhD में हर महीने 10 हजार, बेटियों के लिए बिहार की सम्राट सरकार की बड़ी योजनाएं

IPL 2027 के लिए Zaheer Khan बने CSK के नए Head Coach, Stephen Fleming की लेंगे जगह