मुल्ला बरादर नहीं होगा तालिबानी सरकार का प्रमुख, इस शख्स को मिल सकता है पद

By अनुराग गुप्ता | Sep 07, 2021

काबुल। अफगानिस्तान में जल्द ही तालिबान की सरकार का गठन होने वाला है। इसी बीच एक बड़े उलटफेर की खबर सामने आ रही है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुल्ला अब्दुल गनी बरादर का पत्ता कट गया है और अब नई सरकार का प्रमुख मुल्ला मोहम्मद हसन अखुंद हो सकता है। 

अफगान मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हिबतुल्ला अखुंजादा ने मुल्ला मोहम्मद हसन अखुंद के नाम का प्रस्ताव रखा है। इन्हें रईस-ए-जम्हूर या फिर रईस-उल-वजारा का पद मिल सकता है।

इसके अलावा नई सरकार में हक्कानी नेटवर्क का सिराजुद्दीन हक्कानी और तालिबान के संस्थापक मुल्ला उमर का बेटा मुल्ला याकूब भी शामिल हो सकता है। सूत्रों ने बताया कि सिराजुद्दीन हक्कानी को गृह मंत्री और मुल्ला याकूब को रक्षा मंत्री बनाया जा सकता है।

बुधवार को होगा नई सरकार का गठन !

आपको बता दें कि पिछले हफ्ते नई सरकार का गठन होने वाला था लेकिन फिर वह टल गया और अब कहा जा रहा है कि बुधवार को सरकार का गठन हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान के फिदायिनों के दम पर तालिबान ने जीती जंग, PAF का भी मिला था सहारा 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक तालिबान ने नई सरकार के गठन समारोह के निमंत्रण पाकिस्तान समेत 6 देशों को भेजा है। जिसमें पाकिस्तान, चीन, रूस, कतर, ईरान और तुर्की शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: Agnipath Scheme में हुए बदलाव का Uttar Pradesh, Punjab, Uttarakhand Assembly Elections पर क्या असर पड़ेगा?

Dhanteras पर निरोगी काया के लिए अपनाएं Vastu Tips, उत्तर-उत्तर-पूर्व दिशा में रखें जल

ईरानी तेल नेटवर्क की मदद पर Chandigarh के दंपति और उनकी फर्म्स पर US Sanctions

पंजाब में Stubble Burning से जहरीली हुई दिल्ली की हवा, Manjinder Singh Sirsa का मान सरकार पर आरोप