मुंबई के सिटी सेंटर मॉल में लगी भीषण आग, दो दमकलकर्मी जख्मी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 23, 2020

मुंबई। मुंबई के एक मॉल में बृहस्पतिवार रात आग लग गई जिसमें दो दमकलकर्मी जख्मी हो गए है। यह जानकारी दमकल विभाग के एक अधिकारी ने दी। अधिकारी ने बताया कि आग मुंबई में सिटी सेंटर मॉल में रात करीब आठ बजकर 53 मिनट पर लगी। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना मिलने पर दमकल की दस गाड़ियां और सात जेट्टी आग बुझाने में लगाये गए हैं। उन्होंने बताया कि इसमें दो दमकलकर्मी जख्मी हो गए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘आग पर अभी नियंत्रण नहीं पाया जा सका है।’’ 

इसे भी पढ़ें: रॉयल एनफील्ड के जयपुर स्थित स्टोर में लगी आग, कर्मियों को नहीं आई कोई चोट 

दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार आग लगने का वास्तविक कारण अभी पता नहीं चला है। आग को शुरूआत में स्तर-एक की श्रेणी में रखा गया लेकिन रात करीब पौने ग्यारह बजे आग कॉम्प्लेक्स के अन्य हिस्सों में फैल गई जिसके बाद इसे स्तर-तीन की श्रेणी में रखा गया। यह बृहस्पतिवार को महानगर में आग लगने की दूसरी घटना है। इससे पहले दिन में आग कुर्ला पश्चिम स्थित एक कपड़ा कारखाने में लग गई। इसे दो घंटे से अधिक समय बाद बुझाया गया।

प्रमुख खबरें

Hardik Pandya की 59 रन की तूफानी पारी से भारत 1-0 से आगे, कटक टी20 में अफ्रीका 74 पर ढेर

Pat Cummins की एशेज़ में वापसी तय, ऑस्ट्रेलिया एडिलेड टेस्ट से पहले मज़बूत स्थिति में

दीपावली को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में स्थान, वैश्विक पहचान हुई और मजबूत

दिल्ली में खुली जलाने और तंदूर में कोयला उपयोग पर सख्त प्रतिबंध, AQI अब भी ‘poor’ श्रेणी में