V-Neck से लेकर Off-Shoulder तक, गरबा ड्रेसेस की नेकलाइन के अनुसार अपनाएं ये Hairstyle

By दिव्यांशी भदौरिया | Oct 07, 2026

शारदीय नवरात्रि शुरु होते ही हर जगह गरबा और डांडिया नाइट्स कार्यक्रम देखने को मिलते हैं। नवरात्र से पहले महिलाएं गरबा नाइट्स के लिए काफी तैयारियों में लग जाती है। नवरात्रि के नौ दिनों में हर जगह गरबा और डांडिया नाइट्स की धूम देखने को मिलती है। इस समय महिलाएं चनिया-चोली, एथनिक कुर्ती और कई तरह की पारंपरिक ड्रेसेस के साथ कई तरह के हेयर स्टाइल और मेकअप करती हैं।

वी-नेक के साथ बनाएं सॉफ्ट कर्ल्स या ओपन वेव्स

नवरात्रि के दौरान आप वी-नेक ब्लाउज पहन रही हैं, तो आप वी-शेप आउटफिट को जरुर पहनें। इसके साथ ही सॉफ्ट कर्ल्स या ओपन वेव्स सबसे बेहतरीन लुक देते हैं। लुक को खास बनाने के लिए आप बालों को पूरी तरह बांधने के जगह पर कर्ल करके खुला छोड़ सकते हैं। चाहे तो आप साइड पार्टीशन करके भी बालों को आगे रख सकते हैं।

हाई-नेक या बोट-नेक के साथ मैसी बन

यदि आप हाई-नेक या बोट-नेक ब्लाउज पहन रही हैं, तो आपके लिए स्लीक बन या मैसी बन हेयर स्टाइल सबसे बेस्ट रहेगी। हाई-नेक आउटफिट पर यदि आप बालों का जुड़ा बना सकती हैं, तो यह आपकी गर्दन को लंबा दिखाएगी और एक गॉर्जियस लुक देता है। यदि आप बन के साथ ट्रेडिशनल गजरा या हेयर एक्सेसरीज भी लगा सकती हैं।

स्क्वायर या ब्रॉड नेक के साथ हाफ-अप हाफ-डाउन

गरबा नाइट्स के लिए चूज की गई आउटफिट्स का स्क्वायर-नेक ब्लाउज या कोई भी ब्रॉड-नेक ड्रेस पहन रखती हैं, तो आपके लिए हाफ-अप हाफ-डाउन हेयर स्टाइल सबसे बेस्ट रहने वाली है। इस तरह का स्टाइल आपके चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के साथ ही नेकलाइन को भी अच्छे से हाइलाइट करता है। वहीं, आप आधे बाल पीछे पिन-अप कर लें और बाकी खुले बाल कंधों पर बेहद सुंदर लगेंगे।

डीप-नेक के साथ साइड ब्रैड या फिशटेल चोटी

डीप-नेक आउटफिट या ब्लाउज के साथ ही आप साइड ब्रैड या फिशटेल चोटी बना सकते हैं। इस तरह का हेयर स्टाइल डांडिया नाइट के लिए एकदम परफेक्ट हैं। इस तरह की पांरपरिक चोटी में आप परांदी या गोटा लगा सकते हैं, तो यह आपके गरबा लुक को पूरा करेगी।

ऑफ-शोल्डर और स्वीटहार्ट नेक के साथ वॉल्यूमनाइज्ड पोनीटेल

अगर आप ऑफ-शोल्डर और स्वीटहार्ट नेक डिजाइन वाले आउटफिट्स के साथ वॉल्यूमनाइज्ड या मैसी पोनीटेल ट्राई कर सकते हैं। इससे आपकी गर्दन और कॉलरबोन की खूबसूरती निखर आएगी। इसके साथ ही गरबा खेलते समय यह आपको एक एलिगेंट और बिना झंझट के खास लुक देगा। 

प्रमुख खबरें

Ramayana Part 1 में राजा दशरथ के रूप में अरुण गोविल का भव्य लुक आउट! टीवी के राम अब निभाएंगे अयोध्या नरेश का किरदार

हमसे पंगा मत लो, नहीं तो...नेतन्याहू ने किसे दी खतरनाक धमकी

RBI ने Repo Rate 0.25 फीसदी बढ़ाकर 5.50 प्रतिशत किया

Diabetes और High BP से कमजोर हो सकती है आंखों की रोशनी, Blood Sugar रखें कंट्रोल