बीमार चल रहे शरीफ को आई घर की याद, अपने पुश्तैनी आवास पहुंचे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 07, 2019

लाहौर। पाकिस्तान के बीमार चल रहे पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को दो सप्ताह तक अस्पताल में विभिन्न रोगों का इलाज कराने के बाद बुधवार को यहां जट्टी उमरा रायविंड स्थित उनके आवास लाया गया। शरीफ (69) का प्लेटलेट काउंट कम होकर 2000 रह गया था जिसके बाद उन्हें 22 अक्टूबर को सर्विसेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वह भ्रष्टाचार निरोधक इकाई की हिरासत में थे। उसी अस्पताल में इलाज करा रहीं शरीफ की बेटी मरियम नवाज भी उनके साथ अस्पताल से अपने घर आ गईं।

इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने चिकित्सा आधार पर पिछले सप्ताह शरीफ को अल अजीजिया इस्पात मिल भ्रष्टाचार मामले में आठ सप्ताह की जमानत दी थी। शरीफ को इस मामले में सात साल की सजा सुनाई गई है। इसके अलावा उन्हें चौधरी चीनी मिल से जुड़े धनशोधन मामले में इसी आधार पर पहले ही लाहौर उच्च न्यायालय से जमानत मिल चुकी है। इस सप्ताह मरियम को भी इसी मामले में जमानत मिली थी।

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी