झारखंड में नक्सलियों ने विस्फोट कर पटरी क्षतिग्रस्त की, नौ घंटे बाद रेल यातायात बहाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 21, 2021

लातेहार (झारखंड)। झारखंड के लातेहार जिले में शुक्रवार देर रात प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के हथियारबंद दस्ते ने विस्फोट कर रेलवे पटरियों के एक हिस्से को उड़ा दिया जिससे बरकाकाना-गढ़वा रेलखंड पर ट्रेन सेवाएं बाधित रहीं। नौ घंटे बाद रेल यातायात बहाल कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक एक अन्य घटना में नक्सलियों ने चाईबासा के गोइलकेरा में एक पुलिया में भी बम विस्फोट कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया लेकिन किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

इसे भी पढ़ें: 'न्यूनतम समर्थन मूल्य' या 'मुक्त बाजार व्यवस्था' क्या है किसानों की समस्या का समाधान

माओवादियों ने अपने शीर्ष कमांडर प्रशांत बोस उर्फ किशन जी कीएक हफ्ते पहले झारखंड पुलिस द्वारा हुई गिरफ्तारी के विरोध में शनिवार को देशव्यापी बंद आहूत किया था। इस बीच, धनबाद मंडल के रेलवे के प्रवक्ता प्रभात कुमार मिश्रा ने बताया कि विस्फोट से रेलवे ट्रैक को कोई विशेष नुकसान नहीं हुआ था अलबत्ता रेलवे लाइन के नीचे की कंक्रीट की एक स्लीपर उड़ गयी जिसे ट्रैक को काट कर ठीक करना पड़ा जिससे रेलवे लाइन को पुनः चालू करने में समय लग गया।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा विस्फोट में एक डीजल इंजन की ट्रॉली क्षतिग्रस्त हुई है। यह इंजन ट्रैक की जांच करने वाली ट्रेन में लगा था। इधर, बम विस्फोट की खबर फैलने के बाद मेदिनीनगर बस अड्डे से यात्री बसों के रांची के लिए परिचालन को भी रोक दिया गया था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आज नक्सलियों के भारत बंद का राज्य के विभिन्न हिस्सों में कोई विशेष प्रभाव नहीं देंखा गया।

प्रमुख खबरें

Lenskart Solutions के 3.6 करोड़ शेयरों का हुआ Block Deal और शुरुआती कारोबार में गिरा Share

West Bengal में मत्स्य पालन के विकास के लिए केंद्र देगा 9 करोड़ रुपये

जमुई घटना पर Tejashwi Yadav ने Bihar Govt पर साधा निशाना, लगाया गुंडाराज का आरोप

Delhi में Gold 200 रुपये गिरा, Silver 5000 रुपये फिसली