एनसीबी ने सुशांत की मौत से जुड़े ड्रग मामले में भूमिका के लिए ड्रग विक्रेता को गिरफ्तार किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 02, 2021

मुंबई। स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने अंडरवर्ल्ड डॉन भगोड़े दाऊदइब्राहीम के सहयोगी, गैंगस्टर एवं नशीले पदार्थ के विक्रेता परवेज खान उर्फ चिंकू पठान से कथित संपर्क के आरोप में ड्रग विक्रेता हारिस खान को गिरफ्तार किया है। एनसीबी के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एनसीबी पिछले साल बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग मामले में खान की भूमिका की भी जांच करेगी। खान को मंगलवार को एनसीबी की टीम ने क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े के नेतृत्व में अंधेरी, लोखंडवाला और बांद्रा में विभिन्न स्थानों पर छापे मारे जाने के बाद गिरफ्तार किया था।

इसे भी पढ़ें: झारखंड में कोरोना वायरस से 33 बच्चे संक्रमित, तीसरी लहर से बचाव की तैयारी जारी

एनसीबी ने रविवार को राजपूत के दो पूर्व घरेलू सहायकों नीरज और केशव से भी मामले के सिलसिले में पूछताछ की थी। राजपूत पिछले साल जून में बांद्रा स्थित अपने घर में फंदे से लटके मिले थे। एनसीबी ने दाऊद इब्राहीम के गुर्गे एवं मृत माफिया डॉन करीम लाला के रिश्तेदार पठान को, नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का इस साल जनवरी में भंडाफोड़ करने के बाद पड़ोस के नवी मुंबई से गिरफ्तार किया था।

प्रमुख खबरें

ISSF World Cup में Swapnil Kusale और सरबजोत सिंह संभालेंगे भारतीय दल की कमान

UP के 18 शहरों में दौड़ेंगी 1,725 AC Electric Buses, कैबिनेट ने दी मंजूरी

मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, केंद्र और दिल्ली पुलिस को मेट्रो और ट्रेनों पर लगी पूर्ण रोक हटाने का SC ने दिया निर्देश

सर्वपितृ अमावस्या पर इन 4 जगहों पर जलाएं दीपक, 10 अक्टूबर को तर्पण से पितरों को मिलेगी शांति