मुझे PM आवास के बाहर नमाज और हनुमान चालीसा पढ़ने दें, NCP नेता ने गृह मंत्री से मांगी अनुमति

By अनुराग गुप्ता | Apr 25, 2022

नयी दिल्ली। महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर और अजान की लड़ाई अब हनुमान चालीसा पर आकर ठहर आ गई है और इसको लेकर जमकर बवाल हो रहा है। इसी बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता फहमीदा हसन ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अब वह दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के बाहर हनुमान चालीसा और नमाज पढ़ेंगे और इसके लिए उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखकर अनुमति मांगी है। 

पत्र में क्या कुछ लिखा ?

उन्होंने पत्र कुछ इस अंदाज में लिखा है कि मैं फहमीदा हसन खान कांदिवली मुंबई महाराष्ट्र से आपसे निवेदन करती हूं मुझे हमारे प्रिय भारत देश के लाडले प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के आवास के बाहर नमाज, हनुमान चालीसा, नवकार मंत्र, गुरु ग्रंथ और नोविनो पढ़ने की अनुमति दी जाए। कृपया दिन और समय आप मुझे बताएं। 

इसे भी पढ़ें: हनुमान चालीसा के मुद्दे पर बोले मल्लिकार्जुन खड़गे, महाराष्ट्र में परेशानी पैदा कर सरकार गिराने की हो रही कोशिश ! 

गौरतलब है कि अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास 'मातोश्री' के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने की घोषणा के बाद शुरू हुआ विवाद काफी ज्यादा गर्मा गया है। नवनीत राणा और उनके पति की गिरफ्तारी हो चुकी है और रविवार को अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

प्रमुख खबरें

Petrol-Diesel पर Fake News Alert: सरकार ने दी चेतावनी, अफवाह फैलाने पर होगी कानूनी कार्रवाई

HDFC Bank के पूर्व चेयरमैन के एक पत्र से हिला बाजार, Investors की चिंता के बीच SEBI Probe शुरू

Harry Maguire का बड़ा बयान, बोले- Coach Amorim नहीं, Manchester United के खिलाड़ी थे जिम्मेदार

World Cup से बाहर होंगे Neymar? ब्राजील के कोच Carlo Ancelotti ने चयन पर स्थिति साफ की