निर्मला सीतारमण पर टिप्पणी करके बुरे फंसे राहुल, महिला आयोग ने भेजा नोटिस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 10, 2019

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय महिला आयोग ने रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के संदर्भ में कथित तौर पर 'अपमानजनक' टिप्पणी करने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। गांधी को बृहस्पतिवार को जारी नोटिस में आयोग ने मीडिया में आई खबरों का हवाला देते हुए कहा कि यह बयान 'नारी विरोधी, आक्रामक, अनैतिक और अपमानजनक' है। आयोग ने गांधी की कथित टिप्पणी की निंदा करते हुए कहा कि वह अपने 'गैरजिम्मेदाराना' बयान को लेकर संतोषजनक स्पष्टीकरण दें।

दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष ने राजस्थान में बुधवार को एक रैली में राफेल मामले का हवाला देते हुए कहा था कि 56 इंच का सीना रखने वाला चौकीदार भाग गया और एक महिला सीतारमण जी से कहा कि मेरा बचाव कीजिए। मैं अपना बचाव नहीं कर सकता, मेरा बचाव कीजिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधी के इस बयान को सभी महिलाओं का अपमान करार दिया है।

प्रमुख खबरें

Katrina Kaif के Postpartum Look पर उठे सवाल, डिलीवरी के बाद शरीर को रिकवर होने में क्यों लगता है वक्त

यौन शोषण के मामले में बृजभूषण शरण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें? फिर कोर्ट पहुंचीं 4 महिला रेसलर, याचिका में फैसले को पुरानी सोच वाला बताया

IIT Bombay पहुंचे Ramdas Athawale, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर कार्रवाई की उठाई मांग

Juhu में एक लड़की को देखकर क्यों बेचैन हो गई थीं Tillotama Shome? पोस्ट में बताया पूरा अनुभव