पुडुचेरी में एनडीए की सरकार, एग्जिट पोल में कांग्रेस को निराशा

By अंकित सिंह | Apr 29, 2021

केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल आने शुरू हो गए हैं। 30 सीटों वाली पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में  एबीपी सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए 19-23 सीटें जीत सकती है। यूपीए के खाते में 6 से 10 सीटें जाती हुई दिखाई दे रही है जबकि अन्य के खाते में 1 से 2 सीटें ही जाएंगी। इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक पुडुचेरी में एनडीए को 20 से 24 सीटें जबकि यूपीए को 6-10 सीटें और अन्य के खाते में 1 सीटें जाती हुई दिखाई दे रही है।


रिपब्लिक सीएनएक्स एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस के खाते में 11 से 13 जबकि एनडीए के खाते में 16 से 20 सीटें जाती हुई दिखाई दे रही है। आपको बता दें कि पुडुचेरी में यूपीए की सरकार थी और नारायणसामी मुख्यमंत्री थे। हालांकि विधानसभा भंग होने के बाद वहां राष्ट्रपति शासन लागू था।

प्रमुख खबरें

Lok Sabha Elections 2024: दोहरी दुविधा में फंसा गांधी परिवार, सोनिया गांधी चाहती हैं राहुल और प्रियंका उत्तर प्रदेश से लड़ें चुनाव, सूत्रों ने दी जानकारी

Google ने भारत और मैक्सिको में नौकरियां स्थानांतरित करने के लिए 200 कोर टीम कर्मचारियों को निकाला: रिपोर्ट

Jammu-Kashmir के रामबन में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, 11 घायल

Southern China में राजमार्ग ढहने से कम से कम 36 लोगों की मौत