पृथ्वी की करीब 80 लाख प्रजातियां बड़ी तेजी से खत्म हो रही हैं: संयुक्त राष्ट्र

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 06, 2019

पेरिस। संयुक्त राष्ट्र के सोमवार को जारी एक आकलन में कहा गया है कि जानवरों एवं पौधों की 10 लाख प्रजातियां विलुप्त होने के कगार पर पहुंच गई हैं। इनमें से कई प्रजातियों पर कुछ दशकों में ही विलुप्त हो जाने का खतरा मंडरा रहा है।

इसे भी पढ़ें: अजहर पर प्रतिबंध के बाद आतंकवाद से लड़ने के लिए प्रतिबद्ध हुआ विश्व: व्हाइट हाउस

आकलन में कहा गया है कि मनुष्य उसी प्रकृति को नष्ट कर रहा है जिस पर उसका अस्तित्व निर्भर है और इसी का खामियाजा ये प्रजातियां भुगत रही हैं। संयुक्त राष्ट्र के 400 से अधिक विशेषज्ञों के एक दल ने ‘समरी फॉर पॉलिसीमेकर्स’ में बताया कि पृथ्वी की करीब 80 लाख प्रजातियां बड़ी तेजी से खत्म हो रही हैं। ये प्रजातियां पिछले एक करोड़ वर्षों की तुलना में दसियों हजार गुणा तेजी से विलुप्त हो रही हैं।

प्रमुख खबरें

जी7 जलवायु परिवर्तन पर कार्रवाई नहीं कर सकता ये दावा एकदम बकवास, UN क्लाइमेट चीफ बोले- नतीजे पहले से निर्धारित नहीं कर सकते

राजस्थान पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे दो हिस्ट्रीशीटर समेत पांच बदमाशों को पकड़ा

Char Dham Yatra 2024 के लिए इतने श्रद्धालु करा चुके हैं रजिस्ट्रेशन, लगातार टूट रहे रिकॉर्ड

Odisha सरकार में बाहरियों को लाने की कोशिश की जा रही है : Nadda