गायिका नेहा कक्कड़ ने अपनी जिंदगी से जुड़े एक बड़े फैसले का खुलासा किया

By श्वेता उपाध्याय | Oct 16, 2020

नेहा कक्कड़ अपने प्रेम संबंधों को लेकर हमेशा से ही चर्चों में रहीं हैं। उनके एक्स-बॉयफ्रेंड हिमांश कोहली से उनका रिश्ता भले ही जग जाहिर था लेकिन उन दोनों के अफेयर से ज्यादा सुर्खियां उनके ब्रेकअप ने बटोरी। उसके बाद नेहा कक्कड़ की आदित्य नारायण के साथ शादी की खबरें उड़ने लगीं, लेकिन बाद में पता लगा कि वह तो सिर्फ एक एलबम के लिए किया गया पब्लिसिटी स्टंट था। वहीं अब एक बार फिर से नेहा अपने शादी की ख़बरों को लेकर चर्चे में हैं।

इन ख़बरों के बीच बुधवार को नेहा ने फिर से सोशल मीडिया पर एक पोस्टर साझा किया है जिसमें वे गुलाबी रंग के शादी के जोड़े में हाथों में हाथ लिए रोहनप्रीत के साथ नज़र आ रही हैं। अब लोग यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि आखिर यह पोस्ट नेहा के अगले एलबम से संबंधित है या फिर उनकी शादी से। नेहा का गायक एवं उनके बचपन के दोस्त रोहनप्रीत सिंह के साथ कथित शादी की खबरों का हल्ला मचा हुआ है, वैसे अंदरूनी खबर यह भी आ रही है कि ये हो-हल्ला उनके अपने नए गाने को लेकर है।

नेहा ने जो पोस्टर साझा किया है उसमें बड़े-बड़े अक्षरों में 'नेहू दा व्याह' लिखा हुआ है। साथ ही उसमें नेहा कक्कड़ वेड्स रोहनप्रीत सिंह भी बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा हुआ देखा जा सकता है। इस पोस्टर को देखने के बाद सब लोग यही पूछ रहे हैं कि आखिर यह नेहा और रोहन की शादी का ऐलान है या फिर ये दोनों किसी नए गीत पर एक साथ काम कर रहे हैं?

जैसे ही नेहा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह पोस्टर साझा किया तुरंत उस पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगी। इतना ही नहीं गायक विशाल ददलानी ने तो नेहा से सीधा सवाल करते हुए लिखा "अरे! अब मैं फिर से कंफ्यूज हो गया हूं। यह शादी का मामला है या फिर कोई गीत या फिल्म है? साफ-साफ बताओ यार। कपड़े सिलवाने हैं या फिर इसे डाउनलोड, लाइक और शेयर करना है?" 

विशाल ददलानी के बाद रैपर बादशाह ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "यार बड़ी कंफ्यूजन है।"

इस कंफ्यूजन का समाधान तो अब 21 अक्टूबर को ही निकलेगा। क्योंकि ऐसा माना जा रहा है कि नेहा रोहन के साथ एक नया एल्बम बनाने जा रही हैं जो की वे 21 अक्टूबर को रिलीज करने वाली हैं।

इसे भी पढ़ें: कंगना रनौत ने शुरू की अपनी एक्शन फिल्म की तैयारी, शेयर किया ये धाकड़ वीडियो

नेहा ने इस गाने को खुद लिखा है और इसका म्यूजिक भी उन्होंने खुद ही दिया है हालाँकि इसे गाया दोनों नेहा एवं रोहनप्रीत ने है। यह इन दोनों का एक साथ पहला एल्बम है। बता दें की इस पोस्टर पर रोहन ने कमेंट करते हुए नेहा के लिए 'आई लव यू' भी लिखा है। कुछ ख़बरों की मानें तो दोनों के परिवारों ने मिल कर इनका रोका भी करा दिया है। अब ये तो वक़्त ही बताएगा की इनकी शादी सच में हो रही है या नहीं।

- श्वेता उपाध्याय

प्रमुख खबरें

Jammu and Kashmir में Zero Tolerance Policy, आतंक से लिंक पर LG सिन्हा का बड़ा एक्शन, 2 कर्मचारी बर्खास्त

Iran को पहले US से पिटवाया, फिर दिखावे के लिए Pakistan बीच बचाव के लिए आया, वाह रे दोहरा चरित्र!

इस देश में खाली हो गया US बेस? ईरान से डरकर भागे सैकड़ों सैनिक!

Election Commission में TMC का हाई-वोल्टेज ड्रामा, Derek OBrien पर CEC पर चिल्लाने का आरोप