नेपाल सरकार ने IIFA अवॉर्ड की मेजबानी से अपना हाथ पीछे खींचा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 04, 2019

काठमांडू। नेपाल सरकार ने अगले महीने यहां आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकेडमी अवॉर्ड की मेजबानी से अपना हाथ पीछे खींच लिया है। दरअसल एक संसदीय समिति ने इसका विरोध किया, जिसके बाद यह कदम उठाया गया। स्थानीय मीडिया में छपी खबरों से जानकारी मिली है कि संसद की अंतरराष्ट्रीय संबंध समिति ने सोमवार को सरकार को इससे जुड़े सभी कार्यों को तत्काल रोकने का निर्देश दिया। 

दरअसल नेपाल के सिनेमा उद्योग के कर्मचारी और सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के एक धड़े से ताल्लुक रखने वाले नेता इसका विरोध कर रहे थे। वह किसी विदेशी फिल्म कार्यक्रम पर लाखों रुपये खर्च करने का विरोध कर रहे थे। 

इसे भी पढ़ें: आमिर खान ने इस लड़की के प्यार में पार कर दी थीं सारी हदें... लिखा था अपने खून से खत

नेपाल पर्यटन बोर्ड के प्रमुख कार्यकारी अधिकारी दीपक राज जोशी ने मीडिया को बताया कि एक संसदीय समिति के निर्देश के बाद सरकार ने आयोजन वापस ले लिया। इस साल इस कार्यक्रम का आयोजन यहां नहीं किया जाएगा। अगर बुनियादी ढांचा बेहतर रहा तो भविष्य में इसका आयोजन किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

UP वालों को कट्टे, गैंगवार और परिवारवाद वाले राज की याद दिलाकर सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा तय कर गये Amit Shah

Omar Abdullah ने J&K Assembly में चली अपने पिता वाली पुरानी चाल, BJP ने हाथ के हाथ दे दिया तगड़ा जवाब

Kitchen Slab Vastu Tips: किचन स्लैब पर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, लग सकता है वास्तु दोष

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किस एक्शन की तैयारी में हैं राहुल गांधी? कैसे हटाएं जा सकते हैं मुख्य चुनाव आयुक्त, जानिए धारा 16 का कानूनी कवच