नेटफ्लिक्स ने मारकेज के उपन्यास पर नये धारावाहिक की घोषणा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 07, 2019

लॉस एंजिलिस। नोबेल पुरस्कार विजेता लेखक गैबरियल गार्सिया मारकेज की साहित्यिक कृति ‘वन हन्ड्रेड ईयर्स ऑफ सालिट्यूड’ पहली बार पर्दे पर उतरने जा रही है और नेटफ्लिक्स ने स्पेनिश भाषा के धारावाहिक के लिए कहानी का रूपांतरण किया है।

‘वन हन्ड्रेड ईयर्स ऑफ सालिट्यूड’ का सबसे पहले प्रकाशन 1967 में किया गया था और तब से एक अनुमान के मुताबिक दुनियाभर में इसकी 5 करोड़ प्रतियां बिक चुकी हैं। इसका 46 भाषाओं में अनुवाद किया जा चुका है। मारकेज के बेटों रोड्रिगो गार्सिया और गोंजालो गार्सिया बारचा इस धारावाहिक श्रृंखला के कार्यकारी निर्माता होंगे। इसकी शूटिंग मुख्यत: कोलंबिया में होगी।

इसे भी पढ़ें: पहले नहीं करना चाहती थी किसी भी ''खान'' के साथ काम, अब न जाने क्यों कंगना को भा गये सलमान

प्रमुख खबरें

Digital Media: स्कूलों में Smartphone बैन और बच्चों के लिए बने राष्ट्रीय नीति, रिपोर्ट में मांग

Asian Games में MMA पदक विजेता Suchika Tariyal ने सेमीफाइनल के फैसले पर उठाए सवाल

SEBI ने Omaxe और 5 अन्य पर लगाया बैन, 1.92 करोड़ का जुर्माना भी ठोका

Supreme Court ने GST अधिकारियों को वकील के जब्त डेटा का विश्लेषण 28 सितंबर तक रोकने का दिया निर्देश