कर्नाटक के नए सीएम का ऐलान आज ! धर्मेंद्र प्रधान और जी किशन रेड्डी बनाए गए पर्यवेक्षक

By अंकित सिंह | Jul 27, 2021

बीएस येदियुरप्पा के इस्तीफा देने के बाद कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसको लेकर भाजपा अब सक्रिय हो गई है। सूत्र यह दावा कर रहे हैं कि आज शाम 5:00 बजे तक नए मुख्यमंत्री का ऐलान हो सकता है। साथ ही साथ मुख्यमंत्री के अलावा दो उप मुख्यमंत्री भी बनाए जा सकते हैं। पर्यवेक्षक के तौर पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और जी किशन रेड्डी कर्नाटक भेजे जाएंगे। विधायकों की बैठक के बाद ही नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने दिया इस्तीफा, कहा- मैं हमेशा अग्नि परीक्षा से गुजरा हूं

इनके अलावा केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी भी मुख्यमंत्री की रेस में है। प्रह्लाद जोशी को संघ और नरेंद्र मोदी तथा अमित शाह का बेहद भरोसेमंद माना जाता है। ऐसे में अगर प्रह्लाद जोशी को मुख्यमंत्री बनाया जाता है तो इसमें आश्चर्य नहीं होनी चाहिए। साथ ही साथ कर्नाटक के गृह मंत्री बसवराज बोम्मई और भाजपा के महासचिव सीटी रवि भी मुख्यमंत्री की रेस में है।

प्रमुख खबरें

JioTag 2 Launch: अब iPhone और Android दोनों पर चलेगा रिलायंस का नया Smart Tracker, जानें क्या हैं फीचर्स

Hardik Pandya और Mahieka Sharma की तिरुमला यात्रा, Wedding Rumours के बीच लिया भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद

Jasprit Bumrah की Knee Injury ने बढ़ाई Team India की टेंशन, Sri Lanka के खिलाफ गेंदबाजी आक्रमण पड़ेगा कमजोर

FDI proposals: भारत ने 2025-26 में चीन के एक और हांगकांग के 13 प्रस्तावों को दी मंजूरी