धर्मेंद्र प्रधान के नितिन गडकरी की बैठक, बढ़ती दुर्घटनाओं के बीच शिक्षा प्रणाली में सड़क सुरक्षा पर जोर

By अंकित सिंह | Apr 16, 2025

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और धर्मेंद्र प्रधान ने बुधवार को स्कूली शिक्षा प्रणाली में सड़क सुरक्षा को शामिल करने के लिए बैठक की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में गडकरी ने कहा कि अकेले 2023 में स्कूलों और संस्थागत क्षेत्रों के पास 11,000 से अधिक लोगों की जान चली गई, जिनमें 18 वर्ष से कम आयु के 10,000 से अधिक बच्चे शामिल हैं। गडकरी ने कहा कि यह चिंताजनक आंकड़ा तत्काल कार्रवाई की मांग करता है। शिक्षा मंत्रालय के सक्रिय समर्थन से, हम सड़क सुरक्षा अभियान को पूरे भारत के स्कूलों तक विस्तारित करने के लिए तैयार हैं, जिसका उद्देश्य हमारी भावी पीढ़ियों को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक करना है - जो राष्ट्रीय महत्व की चिंता है।

इसे भी पढ़ें: देश में यूरोपीय मानक की बसें चलेंगी, ‘हथौड़ेछाप’ बसें नहीं: गडकरी

गडकरी ने वार्षिक राष्ट्रीय राजमार्ग उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह को संबोधित करते हुए इस बात पर दु:ख जताया कि मंत्रालय तब तक फाइल आगे नहीं बढ़ाता जब तक कोई इसके लिए जोर से कुछ कहता नहीं। उन्होंने कहा, ‘‘जब तक कोई चिल्लाता नहीं, मंत्रालय में फाइल आगे नहीं बढ़ती... मंत्रालय के कम-से- कम दो प्रतिशत कर्मचारी जो समय पर निर्णय नहीं लेते, उन्हें सेवानिवृत्त कर दिया जाना चाहिए।’’ अपने बेबाक विचारों के लिए जाने जाने वाले मंत्री ने यह भी बताया कि मंत्रालय के अधिकारी ठेकेदारों की बैंक गारंटी वापस करने में करीब एक साल का समय ले रहे हैं। गडकरी ने कहा कि भूमि अधिग्रहण के करीब दो लाख मामले उच्चतम न्यायालय में लंबित हैं। 

प्रमुख खबरें

Ketan Agarwal Murder Case | शादी के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं थी सिया गोयल, मंगेतर केतन अग्रवाल की हत्या के पीछे सामने आया नया मकसद

Rajdhani Express में वेज बिरयानी में मिली मक्खी: IRCTC ने कैटरिंग फर्म पर लगाया ₹1 लाख का जुर्माना, लाइसेंस रद्द करने का नोटिस

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज