क्या प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बन सकते हैं नीतीश कुमार ? ललन सिंह ने दिया यह जवाब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 19, 2022

नयी दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विपक्ष की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में उभरने की चर्चा के बीच, उनकी पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) ने शुक्रवार को कहा कि अगर अन्य दल चाहें तो वह एक विकल्प हो सकते हैं। जद (यू) अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि कुमार का मुख्य ध्यान 2024 के लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से मुकाबला करने के लिए विपक्षी दलों को एकजुट करने पर है। उन्होंने कहा कि वह अगले सप्ताह बिहार विधानसभा में विश्वास मत के बाद विभिन्न दलों के नेताओं से मिलने के लिए राष्ट्रीय राजधानी का दौरा करेंगे।

इसे भी पढ़ें: नीतीश कुमार के हेलीकॉप्टर की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, सूखे की स्थिति का लेने निकले थे जायजा 

सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि बिहार के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री और जद (यू) के मुख्य चेहरा कुमार विपक्ष के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के दावेदार नहीं हैं। अन्य विपक्षी दलों द्वारा उन्हें यह दावेदारी संभालने के लिए समर्थन देने के मामले में पार्टी के रुख के बारे में पूछे जाने पर, उन्होंने कहा, ‘‘यदि अगर अन्य दल चाहें तो वह एक विकल्प हो सकते हैं।’’ जद (यू) अध्यक्ष एवं लोकसभा सदस्य सिंह ने कहा कि बिहार में नई सरकार बनाने के लिए भाजपा से नाता तोड़ने और अपने प्रतिद्वंद्वियों के साथ गठबंधन करने के बाद शरद पवार और अरविंद केजरीवाल सहित कई विपक्षी नेताओं ने कुमार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अगले लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार से मुकाबला करने के लिए नेतृत्व पर फैसला करने के लिए सभी विपक्षी दलों को एक साथ बैठना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश चुनाव के बाद नीतीश कुमार ने भाजपा का साथ छोड़ने का मन बना लिया था : आरसीपी सिंह 

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा को हराने के लिए सभी दलों को एकजुट होकर लड़ना चाहिए और बाद में तय करना चाहिए कि उनका नेता कौन होगा। दोनों विकल्प हैं। नीतीश कुमार भाजपा से मुकाबला करने वाली अन्य सभी पार्टियों को एक मंच पर लाने के लिए काम करेंगे, ताकि उसके शासन के समक्ष एकजुट होकर चुनौती पेश की जा सके।’’ ललन सिंह ने बिहार में 40 लोकसभा सीटों में से कम से कम 35 सीटें जीतने के भाजपा के लक्ष्य का जिक्र करते हुए दावा किया कि पार्टी बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड में 2019 में जीती सीटों में से 40 सीट हार जाएगी। उन्होंने दावा किया कि 40 सीट हारने के बाद भाजपा की संख्या बहुमत के आंकड़े से नीचे आ जाएगी। गौरतलब है कि भाजपा ने 2019 के चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में 303 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

यमुनाजी में प्रवासी पक्षी (व्यंग्य)

परिपक्व विपक्ष जरूरी, Parliament में हंगामे के बीच Kiren Rijiju का Rahul Gandhi पर परोक्ष वार

ये कैसी जिंदगी है? Delhi के Bad AQI पर CM Yogi का सवाल, UP के स्वच्छ वातावरण का किया जिक्र

Sanjay Raut का T20 मैच पर बड़ा हमला, बोले- यह India-Pak नहीं, Jay Shah बनाम Pakistan का मुकाबला है