Bihar Politics । आखिरी कैबिनेट मीटिंग में भावुक हुए CM Nitish, बोले- मार्गदर्शन करता रहूंगा

By एकता | Apr 14, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज अपनी आखिरी कैबिनेट मीटिंग की, जहां माहौल काफी भावुक नजर आया। मीटिंग के दौरान नीतीश कुमार ने मंत्रिपरिषद को संबोधित किया और अपने लंबे कार्यकाल व राज्य के विकास कार्यों को याद किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगली जो भी सरकार बनेगी, वह उसका मार्गदर्शन करते रहेंगे। नीतीश कुमार के इस विदाई भाषण के दौरान वहां मौजूद कई नेता और मंत्री अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके।

इसे भी पढ़ें: Tamil Nadu Election: BJP का महिला कार्ड, हर महीने ₹2000, फ्री LPG और E-Scooter का वादा

सहयोगियों ने जताया आभार

कैबिनेट बैठक के दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और वरिष्ठ मंत्री विजय कुमार चौधरी ने भी अपनी बात रखी। दोनों नेताओं ने नीतीश कुमार के नेतृत्व कौशल और उनके अनुभवों की जमकर सराहना की। उन्होंने राज्य के विकास में नीतीश कुमार के योगदान के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। विदाई की इस घड़ी में उपमुख्यमंत्री समेत कई अन्य मंत्री भी भावुक दिखे।

इसे भी पढ़ें: Women Reservation Bill पर PM Modi का बड़ा संदेश, Nari Shakti को पत्र में लिखा- अब और इंतजार नहीं

बिहार का अगला सीएम कौन?

नीतीश कुमार के इस्तीफे की खबरों के बीच अब सबकी नजरें अगले मुख्यमंत्री पर टिकी हैं। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को इस पद का सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है। वह पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं और फिलहाल गृह विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। हालांकि, राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि केंद्रीय नेतृत्व कोई 'चौंकाने वाला' चेहरा भी सामने ला सकता है, जैसा हाल ही में मध्य प्रदेश और राजस्थान में देखा गया था।

प्रमुख खबरें

Naveen Patnaik की BJD Leaders के साथ Special Intensive Revision पर बैठक, Voter List से हटे 20 लाख नाम

Travel Tips: नीले जुगनुओं सा चमकता है समंदर, भारत के इन Tourist Destinations पर देखें कुदरत का ये Magic

दल-बदल कानून में खामियों पर Kapil Sibal की याचिका, Supreme Court ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

Sawan 2026 में सूर्य-चंद्र ग्रहण का Double Impact, Climate Change और वैश्विक सुरक्षा की बढ़ेगी चुनौती