नीतीश कुमार ने मंत्रिमंडल का विस्तार किया, 27 नये मंत्री शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 29, 2017

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए 27 मंत्रियों को शामिल किया। राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी ने राज भवन में आयोजित कार्यक्रम में मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नीतीश कुमार ने गुरुवार को उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के साथ शपथ ली थी और कल शुक्रवार को विधानसभा में अपनी सरकार का बहुमत साबित करने के बाद उन्हें मंत्रिपरिषद का विस्तार किया।

मंत्रिपरिषद में शामिल किये गये लोगों में भाजपा से नंदकिशोर यादव, प्रेम कुमार, मंगल पांडे, विनोद नारायण झा, राम नारायण मंडल, सुरेश शर्मा, प्रमोद कुमार, विजय कुमार सिन्हा, राना रणधीर सिंह, विनोद कुशवाहा, कृष्ण कुमार ऋषि और बृजकिशोर बिन्द।

जदयू से जिन लोगों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है उनमें बिजेन्द्र प्रसाद यादव, राजीव रंजन सिंह, श्रवण कुमार, जय कुमार सिंह, कृष्णानंदन प्रसाद वर्मा, महेश्वर हजारी, शैलेश कुमार, संतोष कुमार निराला, खुर्शीद अहमद, मदन सेहनी, कपिल देव कामत, दिनेश चंद्र यादव, रमेश ऋषि देव शामिल हैं।

 

 

प्रमुख खबरें

Palghar जिले में हत्या के आरोपी पति-पत्नी 16 साल बाद Madhya Pradesh से गिरफ्तार

लंबे और घने बालों के लिए चमत्कार है कम नहीं यह नुस्खा! हेयर्स में अप्लाई करें नारियल तेल और प्याज का रस, पाएं मजबूत बाल

United States: ट्रंप ने ग्रीन कार्ड लॉटरी कार्यक्रम को स्थगित किया

Pete Davidson अब बन गए हैं डैडी कूल, Elsie Hewitt के साथ किया अपनी नन्ही परी का स्वागत