न्यूजीलैंड के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 11, 2019

पर्थ। ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार से यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रहे दिन-रात्रि टेस्ट के लिए अपनी अंतिम एकादश मे कोई बदलाव नहीं किया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम लगातार तीसरे टेस्ट में समान अंतिम एकादश के साथ उतरेगी। कोच जस्टिन लैंगर स्थिर एकादश तैयार करने की कोशिशों में जुटे हैं और हाल में दो टेस्ट की श्रृंखला में पाकिस्तान को रौंदने के बाद उन्हें टीम में बदलाव करने का कोई कारण नजर नहीं आता।

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन ने हालांकि कहा है कि मेलबर्न और सिडनी में होने वाले अगले दो टेस्ट के लिए टीम में बदलाव किया जा सकता है। टीम इस प्रकार है: टिम पेन (कप्तान), डेविड वार्नर, जो बर्न्स, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, मैथ्यू वेड, ट्रेविस हेड, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन और जोश हेजलवुड।

प्रमुख खबरें

SIR पर Election Commission के कदम नाकाफी, Congress ने उठाए सवाल

NSE प्रमुख Ashish Chauhan बोले नए UPI Merchant Tax पर सरकार से नहीं हुई कोई बातचीत

Congress 29 सितंबर को Delhi में करेगी Dalit Adivasi Swabhiman Baithak

पारिवारिक मामलों में अदालती फैसले थोपे हुए लगते हैं: Supreme Court जस्टिस NV Anjaria