सोने की कीमत में नहीं आया कोई बदलाव, चांदी की कीमत में 380 रुपये की तेजी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 10, 2019

नयी दिल्ली। दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 32,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर लगभग अपरिवर्तित बना रहा जबकि औद्योगिक इकाइयों का उठाव बढ़ने से चांदी की कीमत 380 रुपये की तेजी के साथ 38,600 रुपये प्रति किग्रा हो गयी। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार घरेलू मांग के कारण सोने का भाव 10 रुपये की मामूली तेजी दर्शाता बंद हुआ। विदेशों में सकारात्मक रुख के कारण भी बहुमूल्य धातु की कीमत में आई तेजी को मदद मिली।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना मामूली तेजी के साथ 1,285.40 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी तेजी के साथ 14.86 डॉलर प्रति औंस हो गया। दिल्ली सर्राफा बाजार में, 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 10-10 रुपये बढ़कर क्रमश: 32,900 रुपये और 34,730 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। हालांकि आठ ग्राम वाले गिन्नी का भाव 26,400 रुपये प्रति इकाई के पूर्वस्तर पर बना रहा।

इसे भी पढ़ें: आभूषण विक्रेताओं की लिवाली से सोने में दिखी मजबूती

वहीं, चांदी हाजिर की कीमत 380 रुपये की तेजी के साथ 38,600 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी जबकि साप्ताहिक डिलीवरी चांदी का भाव 105रुपये की हानि के साथ 37,340 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। दूसरी ओर चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल क्रमश: 79,000 रुपये और 80,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर बने रहे। 

प्रमुख खबरें

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह

संसदीय समिति करेगी PSU और सरकारी विभागों में OBC प्रतिनिधित्व की समीक्षा